फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitaare Zameen Par: रितेश देशमुख को पसंद आई आमिर की ‘सितारे जमीन पर’, बोले- ‘मुझे जेनेलिया पर गर्व है’

Thu, 19 Jun 2025 10:19 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Riteish Deshmukh: रिलीज से पहले आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। इसके बाद रितेश देशमुख ने आमिर की फिल्म की जमकर तारीफ की है। जानिए क्या कुछ कहा है रितेश ने।

विज्ञापन
रितेश देशमुख और सितारे जमीन पर फिल्म का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ कल यानी 20 जून को अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। रिलीज से पहले फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें कई सितारे शामिल हुए। अब फिल्म को लेकर स्टार्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। अभिनेता रितेश देशमुख ने ‘सितारे जमीन पर’ की तारीफ की है।

रितेश ने की फिल्म की तारीफ

विज्ञापन

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस तले बनी ‘सितारे जमीन पर’ का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है। अब फिल्म को लेकर अभिनेता रितेश देशमुख ने तारीफ की है। रितेश ने फिल्म को असाधारण बताते हुए कहा, ‘मैंने फिल्म देखी है। क्या असाधारण फिल्म है ये। मुझे फिल्म पर गर्व है। मुझे आमिर और जेनेलिया के अभिनय पर गर्व है। ये फिल्म जिस तरह की है मुझे उस पर भी काफी गर्व है। क्योंकि इस तरह की और इस विषय पर फिल्म बनाने के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है। प्रसन्ना शानदार हैं।’

आरएस प्रसन्ना ने किया है फिल्म का निर्देशन
आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा प्रमुख भूमिका में नजर आई हैं। इसके अलावा फिल्म में 10 ऐसे नए कलाकार हैं, जो स्पेशल चाइल्ड हैं। इन कलाकारों ने आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर किया है। फिल्म की कहानी दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Shah Rukh Khan: आमिर के ‘सितारों’ से मिलने पहुंचे शाहरुख, कलाकारों के साथ किया सिग्नेचर पोज

फिल्म के कलाकारों से मिलने पहुंचे थे शाहरुख
आमिर खान ने फिल्म का जमकर प्रमोशन किया है। बीते दिन मेकर्स की ओर से एक वीडियो जारी किया गया था जिसमें शाहरुख खान फिल्म के नए कलाकारों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान इन कलाकारों ने शाहरुख के साथ काफी मस्ती की थी और शाहरुख ने इन कलाकारों के साथ अपना सिग्नेचर पोज भी दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें