फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन नेवी के इवेंट में पहुंचे रितेश देशमुख और सुनील शेट्टी; कहा- लोगों के बीच दूरी कम करते हैं ऐसे कार्यक्रम

Sun, 23 Nov 2025 11:31 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Half Marathon 2025: आज मुंबई में इंडियन नेवी की तरफ से आयोजित किए गए हाफ मैराथन इवेंट में अभिनेता सुनील शेट्टी, रितेश देशमुख और अहान शेट्टी नजर आए।
विज्ञापन
सुनील शेट्टी, रितेश देशमुख, अहान शेट्टी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को मुंबई में इंडियन नेवी की तरफ से मैराथन का आयोजन किया गया। अभिनेता रितेश देशमुख और सुनील शेट्टी ने डब्ल्यूएनसी हाफ मैराथन 2025 के 10 किलोमीटर के सेगमेंट को हरी झंडी दिखाई। दोनों अभिनेताओं ने वेस्टर्न नेवल कमांड के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ कृष्णा स्वामीनाथन का साथ दिया।
विज्ञापन

इवेंट में आए सुनील शेट्टी, रितेश देशमुख और अहान शेट्टी
इस मैराथन का मकसद मुंबई शहर और उसके लोगों तक पहुंच को मजबूत करना है। रविवार सुबह, सैकड़ों धावक बॉलीवुड एक्टर्स और वेस्टर्न नेवल कमांड के अधिकारियों की मौजूदगी में मैराथन के 8वें एडिशन में हिस्सा लेने के लिए इकट्ठा हुए। सुनील शेट्टी के बेटे, एक्टर अहान शेट्टी भी इस इवेंट में शामिल हुए और मैराथन को हरी झंडी दिखाने के लिए स्टेज पर आए।

रितेश देशमुख - फोटो : एएनआई
लोगों से जुड़ना है मकसद
इस मौके पर रितेश देशमुख ने मीडिया से कहा 'वर्षों से मुंबई और नेवी में अटूट बंधन है। भारतीय जहाज निर्माण की शुरुआत मुंबई में हुई। यह मुंबई के लोगों से जुड़ने और दूरी को कम करने के लिए नेवी का प्रोग्राम है। आज मैराथन में 23000 लोग हिस्सा ले रहे हैं। सभी को फिटनेस को प्राथमिकता देनी चाहिए और कोई खेल खेलना चाहिए।'

'कमांडो' में नेगेटिव किरदार निभाने के बाद जयदीप अहलावत के पास आने लगे थे अजीब ऑफर, फिर इस तरह बदली छवि

विज्ञापन

सुनील शेट्टी - फोटो : एएनआई
सुनील शेट्टी ने अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया
सुनी शेट्टी ने मीडिया से कहा 'मैं नेवल अधिकारियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो उन्होंने हमें दिया। 21 किलोमीटर मैराथन स्टैमिना और फिटनेस के लिए है लेकिन हमारे अधिकारी हर दिन हमारे लिए जो मैराथन दौड़ते हैं, वह हिम्मत और त्याग की बात है। इसकी कोई फिनिश लाइन नहीं होती। इस तरह के मैराथन अक्सर होने चाहिए। इस तरह के इवेंट लोगों को करीब लाते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें