पूरा देश दिवाली मना रहा है, वहीं, बॉलीवुड सितारे भी इस त्योहार को उत्साह के साथ मना रहे हैं। बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा और मशहूर जोड़ी रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अलग ही अंदाज में दिवाली का जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका अनोखा अंदाज सामने आया है। इंस्टाग्राम पर मजेदार वीडियो साझा करते हुए इस जोड़ी ने दिवाली पर हंसी-मजाक भी किया।
रितेश-जेनेलिया ने दी दिवाली की शुभकामनाएं
इस जोड़ी ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को एक मजेदार वीडियो के साथ दिवाली की शुभकामनाएं दीं। वीडियो में जेनेलिया कहती हैं, "एक तो मैं दिलचस्प, ऊपर से मेरी हंसी...हे भगवान।" और फिर जोर से हंसने लगती हैं। इस बीच, रितेश पीछे चेहरे बनाते नजर आ रहे हैं। इस जोड़ी ने अपने पोस्ट में हिंदी में एक हल्का-फुल्का कैप्शन भी लिखा, "आपकी दिवाली हमारी तरह हंसी से भरी हो! क्या आपकी पत्नी की हंसी मेरी तरह लगती है? सभी को दिवाली की शुभकामनाएं! हैप्पी दिवाली।"
Varun Dhawan: जब वरुण धवन ने रिलेशनशिप को लेकर कही यह चौंकाने वाली बात, बोले- आलिया भट्ट आखिरी इंसान होंगी....
परिणीति ने साझा की खूबसूरत तस्वीरें
इससे पहले दिन में परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली सेलिब्रेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की, जिससे उनके प्रशंसकों को उनके खास दिन की झलक मिली। दिवाली, जिसे रोशनी के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है, भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है, जो अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। लोग अपने घरों को दीयों, रोशनी और रंगोली से सजाते हैं, एक-दूसरे को मिठाई बांटते हैं, प्रार्थना और उत्सव मनाते हैं।
शेफाली शाह ने बनाई रंगोली
अभिनेत्री शेफाली शाह ने इंस्टाग्राम पर रंगोली बनाते हुए तस्वीर साझा की। वह एक प्यारी सी रंगोली बनाते हुए दिखती हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “दिवाली की शुभकामनाएं।”
Kartik Aaryan: पान मसाला ब्रांड के विज्ञापन ठुकराने पर बोले कार्तिक आर्यन, कहा- मिले कई लुभावने प्रस्ताव