फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी जेनेलिया की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की कमाई से गदगद हुए रितेश, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छूने वाली बात

Sun, 22 Jun 2025 04:05 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sitaare Zameen Par: रितेश देशमुख शुरू से ही फिल्म 'सितारे जमीन पर' का प्रमोशन कर रहे हैं। इसमें उनकी पत्नी जेनेलिया ने अहम किरदार निभाया है। अब रितेश ने अपनी पत्नी को बाइको बुलाया है।
विज्ञापन
परिवार के साथ रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी काफी मशहूर है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया रील बनाते हैं और एक दूसरे की तारीफ करते हुए नजर आते हैं। रितेश देशमुख इन दिनों जेनेलिया जिसूजा की फिल्म 'सितारे जमीन पर' का प्रमोशन कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर रितेश देशमुख ने अपनी पत्नी को 'बाइको' बुलाया है और उनकी फिल्म की सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
रितेश देशमुख ने पत्नी को कहा बाइको
रितेश देशमुख ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा और बच्चों के साथ एक बेहतरीन पोस्ट शेयर की है। तस्वीर में सभी लोग मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए रितेश देशमुख ने लिखा 'सितारे जमीन पर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और इसकी समीक्षा से खुश हूं। मैं खुश हूं और गर्व है कि मैं आपका पति हूं। आपको शुभकामनाएं बाइको जेनेलिया।'
 

रितेश की पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @riteishd
जेनेलिया ने पति को दिया जवाब
रितेश देशमुख की पोस्ट पर जेनेलिया ने जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि 'यह सब मेरा है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि तुम मेरे पास हो रितेश। मैं बस यही कहना चाहती हूं।' रितेश देशमुख की पोस्ट पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने लाल दिल वाला इमोजी कमेंट किया है। भाग्यश्री ने लिखा है। 'बहुत अच्छी तस्वीर है। भगवान आपको सुरक्षित रखे।'

यह खबर भी पढ़ेंSunny Deol: फिल्म 'घायल' को पूरे हुए 35 साल, सनी देओल ने वीडियो शेयर कर लिखी दिल की बात

सितारे जमीन पर - फोटो : इंस्टाग्राम- @zeemusiccompany
बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चल रही फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने पहले दिन 11.7 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखा गया। दूसरे दिन फिल्म ने 21.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। उम्मीद है कि यह फिल्म एक हफ्ते के अंदर ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी।
विज्ञापन

सितारे जमीन पर - फोटो : AmirKhanTakies
फिल्म के बारे में
ख्याल रहे कि सितारे जमीन पर एक स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है। फिल्म में एक बास्केटबॉल कोच की कहानी दिखाई गई है जिसे सजा के तौर पर दिव्यांग बच्चों को बास्केटबॉल सिखाने को कहा जाता है। फिल्म इसी के आस-पास घूमती है। फिल्म में जेनेलिया देशमुख ने आमिर खान की पत्नी का किरदार निभाया है। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें