फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ शेट्टी ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ की रिलीज के 50 दिन पूरे होने का मनाया जश्न, पोस्ट साझा कर बताया अनुभव

Thu, 20 Nov 2025 06:35 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rishab Shetty: साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी अभिनीत फिल्म 'कांतार चैप्टर 1' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 50 दिन पूरे हो चुके हैं। इस खास अवसर पर अभिनेता ने एक पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन
ऋषभ शेट्टी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। इस फिल्म को थिएटर्स में रिलीज हुए 50 दिन हो चुके हैं। इस अहम मौके पर साउथ एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खास पोस्ट शेयर करते हुए अपने विचार प्रकट किए हैं। पढ़िए पूरी खबर। 

ऋषभ शेट्टी ने कहा- 50 शानदार दिन

विज्ञापन

एक्टर ऋषभ शेट्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंंने फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' से अपनी दिलचस्प तस्वीर साझा की है। इस ट्वीट में अभिनेता ने लिखा- ‘फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के 50 शानदार दिनों का जश्न। हमारी अद्भुत विरासत और परंपराओं से युक्त एक दिव्य सिनेमाई अनुभव।’ इसके साथ ही अभिनेता ने हैशटैग में 'कांतारा चैप्टर 1' के 50 दिन भी लिखे हैं। 
 


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस पोस्ट के आते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने कहा- 'कांतारा के जादू के 50 दिन।' वहीं दूसरे यूजर ने बोला- 'इस फिल्म को देखने के दौरान रोंगटे खड़े हो गए थे।' इसके अलावा अन्य यूजर्स अभिनेता और उनकी टीम को बधाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन

 
 
 

यह खबर भी पढ़ें: मुंबई लोकल ट्रेन में सफर करते दिखे आर माधवन? वीडियो वायरल होते ही फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन्स
विज्ञापन


फिल्म के बारे में 
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' के कलेक्शन की बात करें, तो इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से अधिक कमा लिए हैं। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने 850 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। यह फिल्म इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने लीड रोल निभाया है, साथ ही एक्टर ने ही फिल्म का डायरेक्शन भी किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें