फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFI में शामिल होने पर ऋषभ शेट्टी ने जाहिर की खुशी, बोले- यह नई पीढ़ी के फिल्ममेकर्स को इंस्पायर करता है

Sat, 29 Nov 2025 07:40 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rishab Shetty Attend IFFI: इन दिनों गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव चल रहा है। सिनेमा जगत की कई हस्तियां इस आयोजन में शामिल हो रही हैं। हाल ही में ‘कांतारा चैप्टर 1’ डायरेक्टर ऋषभ ने भी IFFI में शिरकत की। 

विज्ञापन
ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@rishabshettyofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषभ शेट्टी ने फिल्म ‘कांतारा’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ के जरिए देश और दुनिया भर में बतौर फिल्ममेकर और अभिनेता एक अलग जगह बना ली है। हाल ही में यह चर्चित डायरेक्टर, एक्टर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पहुंचे। इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनकर वह काफी खुश हैं। 

विज्ञापन


फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने पर उत्साहित दिखे ऋषभ
56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में पहुंचकर ऋषभ शेट्टी ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं क्योंकि दूसरी बार इस फिल्म फेस्टिवल में आया हूं। हम सब सिनेमा का जश्न मना रहे हैं। पूरी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री यहां मौजूद है। मैं यह देखकर बहुत खुश हूं। ऐसे फिल्म फेस्टिवल नई पीढ़ी के फिल्ममेकर्स को इंस्पायर करते हैं। इस आयोजन को करवाने के लिए मैं गोवा सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं।

Trending Videos
विज्ञापन

ऋषभ की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलका
ऋषभ शेट्टी ने फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के जरिए भारतीय परंपरा, संस्कृति की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारा। इस फिल्म ने लोगों को उनकी जड़ों से जोड़ने का एक मौका दिया। फिल्म में आस्था का एक धार्मिक पक्ष था, वहीं लोककथा का रोमांच भी था। साथ ही फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स भी दर्शकों को पसंद आए थे। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने लीड रोल निभाया है, साथ ही फिल्म का डायरेक्शन भी किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 900 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। साल 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' बनीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें