25 दिनों में किया करिश्मा
'कांतारा चैप्टर 1' फिल्म 02 अक्तूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में यह फिल्म पहले नंबर पर आ गई है। प्राप्त आंकड़ों में इसने अब तक 867 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन जुटा लिया है। फिल्म ने यह कारनामा अपनी रिलीज के 25 दिन के भीतर कर दिखाया है।
2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी 'कांतारा चैप्टर 1' धुआं उड़ा रही है। यह फिल्म 600 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक भारत में इसने 583.92 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म साल 2022 में आई ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' का ही प्रीक्वल है। ऋषभ शेट्टी के अलावा इस फिल्म में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया, जयराम और प्रमोद शेट्टी जैसे सितारे अहम रोल में हैं।