फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइज एंड फॉल सीजन 2: रियलिटी शो में स्वरा भास्कर की एंट्री पक्की; जानें और कौन-कौन से सितारे करेंगे शिरकत?

Thu, 17 Sep 2026 01:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rise and Fall Season 2: चर्चित रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में स्वरा भास्कर के नाम पर मुहर लग गई है। उनके अलावा कौन-कौन बढ़ाएगा शो की रौनक? जानिए
विज्ञापन
राइज एंड फॉल सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन का एलान हो चुका है। वीरेंद्र सहवाग इसे होस्ट करेंगे। प्रतिभागियों के नाम के पत्ते भी खुल गए हैं। चर्चा थी कि स्वरा भास्कर इस शो में नजर आएंगी। अब उनके नाम की पुष्टि भी हो गई है। स्वरा भास्कर 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में नजर आने वाली हैं। उनके अलावा करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी और पॉलिटिशियन शहजाद पूनावाला भी इस शो में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन

राइज एंड फॉल सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
कब और कहां स्ट्रीम होगा शो?
शो 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 के पहले चार कंटेस्टेंट के तौर पर स्वरा भास्कर, प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल और पॉलिटिकल कमेंटेटर शहजाद पूनावाला के नामों की पुष्टि हो गई है। हाल ही में जारी प्रोमो में उन्हें 15 सदस्यों वाली लिस्ट के शुरुआती नामों के तौर पर पेश किया गया है। इस रियलिटी शो के 'पावर गेम' में पहले मुकाबले की शुरुआत की गई है। बता दें कि क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्टेड यह रियलिटी शो 26 सितंबर से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा।

स्वरा भास्कर-प्रियंका चाहर - फोटो : वीडियो ग्रैब
शो में मौके भी होंगे और धोखे भी
'राइज एंड फॉल 2' का प्रोमो काफी दिलचस्प है। इसमें होस्ट सहवाग के अलावा चारों प्रतिभागियों की झलक है। गेम में चुनौतियां काफी हैं, लेकिन सभी के तेवर तीखे हैं। प्रियंका साफ कहती हैं, 'राजा हो जाए रंक, जब पड़े एक नागिन का डंक'। स्वरा भास्कर भी पूनावाला को शिकस्त देने की तैयारी में जुटी दिखीं और आत्मविश्वास से लबरेज हैं। 
विज्ञापन

'राइज एंड फॉल सीजन 2' - फोटो : वीडियो ग्रैब
प्रतिस्पर्धा में पूनावाला शामिल
प्रोमो में देखकर साफ है कि स्वरा का बेबाक अंदाज देखने को मिलेगा। वहीं, पूनावाला प्राइमटाइम की लाइमलाइट से हटकर एक अलग तरह के कॉम्पिटिशन में शामिल हो रहे हैं। प्रियंका एक ऐसे फॉर्मेट में वापसी कर रही हैं, जहां रणनीति और टाइमिंग बहुत अहम हैं। जाने-माने टीवी एक्टर करण पटेल भी इस शो का हिस्सा बन रहे हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें