फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइज एंड फॉल 2: सहवाग के शो में लगेगा सितारों का मेला, स्वरा भास्कर समेत ये चेहरे बन सकते हैं हिस्सा!

Wed, 16 Sep 2026 04:16 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राइज एंड फॉल 2 कंटेस्टेंट्स: अमेजन एमएक्स प्लेयर का चर्चित रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। जानिए इस सीजन में कौन-कौन से सितारे आएंगे नजर। 
 
विज्ञापन
राइज एंड फॉल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @mxbyprimevideo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'राइज एंड फॉल 2' शो के नए सीजन का ऐलान हाल ही में किया गया है। इस बार शो को क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट करते नजर आएंगे। वहीं, अब शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर भी लगातार नए नाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


ये सितारे होंगे शो का हिस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी अभिनेता करण पटेल और अभिनेत्री स्वरा भास्कर ‘राइज एंड फॉल 2’ में नजर आ सकते हैं। इनके अलावा ‘बिग बॉस 16’ फेम प्रियंका चाहर चौधरी का नाम भी शो के संभावित कंटेस्टेंट्स में शामिल है।

मंगलवार को वीरेंद्र सहवाग ने भी चार नामों की ओर इशारा किया था। उन्होंने कहा था, 'अगर यह पावर का गेम है तो आपको खिलाड़ियों को सोच-समझकर चुनना होगा।' उनके इस इशारे के बाद प्रियंका चाहर चौधरी, शहजाद पूनावाला, स्वरा भास्कर और करण पटेल के शो में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई।
विज्ञापन

स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम@reallyswara
ये सितारे भी आ सकते हैं नजर
  • इन नामों के अलावा अभिनेत्री अर्चना गौतम, राजत दलाल, अनम दरबार और शैलेश लोढ़ा के भी शो में शामिल होने की खबरें हैं।
  • वहीं, ‘स्प्लिट्सविला’ फेम कायरा अनु, सोराब बेदी, निहारिका तिवारी और साक्षी श्रीवास का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में बताया जा रहा है।
  • सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जीविका सिंह ने भी इस लिस्ट को लेकर जानकारी साझा की है।
  • उनके मुताबिक, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर राज ग्रोवर भी ‘राइज एंड फॉल 2’ में नजर आएंगे।
  • इसके अलावा श्रुतिका अर्जुन, नेहल चुडासमा, दीप्ति छेत्री, प्रियंका जग्गा और अनुराग डोभाल के नाम भी सामने आए हैं।
विज्ञापन

राइज एंड फॉल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @mxbyprimevideo
क्या है ‘राइज एंड फॉल’ का कॉन्सेप्ट?
‘राइज एंड फॉल’ एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप में बांटा जाता है। पिछले सीजन में कंटेस्टेंट्स को गोल्डन और सिल्वर सूटकेस में से एक चुनना था। गोल्डन सूटकेस चुनने वाले कंटेस्टेंट्स ‘रूलर्स’ बने थे और उन्हें एक आलीशान पेंटहाउस में रहने का मौका मिला था। वहीं, सिल्वर सूटकेस चुनने वाले कंटेस्टेंट्स ‘वर्कर्स’ बने और उन्हें बेसमेंट में रहना पड़ा था।

वर्कर्स को शो के टास्क पूरे करने होते थे, जबकि रूलर्स के पास ज्यादा पावर होती थी। शो में ‘तख्ता पलट’ के जरिए दोनों ग्रुप की स्थिति बदल सकती थी। यानी वर्कर्स रूलर्स बन सकते थे और रूलर्स को बेसमेंट में जाना पड़ सकता था।

ये भी पढ़ें- तृषा कृष्णन: 'उसे शर्मिंदगी का सामना...', अभिनेत्री को किसने दी सीएम विजय के साथ न दिखने की नसीहत?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें