ओटीटी पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो राइज एंड फॉल में आए दिन रोमांच और प्रतियोगियों के बीच नोंक-झोंक बढ़ती जा रही है। आज रविवार के दिन शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें आदित्य नारायण और बाली के बीच गहमागहमी होती दिख रही है। ये देख कर लग रहा है कि दोनों की दोस्ती में दरार आ गई है। चलिए देखते हैं क्या है प्रोमो।
राइज एंड फॉल शो के नए प्रोमो में दिखता है कि शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर मौजूद हैं। इसी बीच आदित्य नारायण और बाली में बहस हो जाती है। बाली ने कहा, ‘आपने कहा कि दोस्ती करते हैं, मैंने कहा मुझे नहीं करनी है।’ इसपर आदित्य ने कहा, ‘आपने सही से सुना नहीं, क्योंकि क्रोध इतना ज्यादा है कि आपको सुनाई नहीं दे रहा। आप हमेशा कड़वाहट रखते हैं मन में।’ इसके जवाब में बाली ने कहा, ‘मैं नहीं करता, ये सब आप करते हैं।’ इसके बाद दोनों की दोस्ती में तकरार आती दिखती है।
आकृति और बाली में भी हुई गहमागहमी
एक और प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें आकृति नेगी कहती हैं, ‘आप हो रूलर, तो आप एक ऐसे बंदे का चयन करें, जो आपके लिए खेले। वहां पर भी उस बंदे ने अपना दिमाग नहीं चलाया।’ इसपर बाली ने कहा, ‘तुम सब दोगले हो।’ इसके बाद दोनों के बीच में जबरदस्त बहस होती है।
यह खबर भी पढ़ें:
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंचीं करीना कपूर, 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी भी रॉयल लुक में आईं नजर
शो में ये प्रतियोगी आए नजर
‘राइज एंड फॉल’ शो में अरबाज पटेल के अलावा कीकू शारदा, कुब्रा सैत, अनाया बांगर, आरुष भोला, बाली, आकृति नेगी, अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, आहना कुमरा, नयनदीप रक्षित, अरबाज पटेल और पवन सिंह जैसे सेलेब्स ने शो में शुरुआत में एंट्री की थी। इसमें कई प्रतियोगी बाहर भी हो चुके हैं। हाल ही में शो में मालती चाहर की वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री हुई है।