फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rise And Fall: अरबाज के व्यवहार से दुखी अर्जुन, कौन होगा गोल्डन एप्पल रूलर चैलेंग में नॉमिनेट? देखें प्रोमो

Mon, 15 Sep 2025 04:47 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rise And Fall New Promo: हाल ही में राइज एंड फॉल शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें अर्जुन बिजलानी, अरबाज पटेल के व्यवहार की बात करते दिख रहे हैं। साथ ही में शो में नॉमिशेन सदस्य का नाम सामने आने वाला है। 

विज्ञापन
अर्जुन बिजलानी और अरबाज पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राइज एंड फॉल रियलिटी शो इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें अर्जुन बिजलानी और अरबाज पटेल बात करते दिख रहे हैं। इसके अलावा शो में प्रतियोगियों को एक चैलेंज दिया गया है। इसके जरिए रूलर्स दूसरे कंटेस्टेंट को नॉमिनेट कर सकते हैं, जो फॉल में जाएगा। आइए देखें प्रोमो। 

अर्जुन बिजलानी ने अरबाज के व्यवहार पर की बात

विज्ञापन

शो के नए प्रोमो में अर्जुन बिजलानी को अरबाज पटेल से बात करते देखा जाता है। अर्जुन ने कहा, ‘यहां आप इतने आराम से बात करते हैं और बाहर जाकर क्या हो जाता है? क्या ये आपका गेम प्लान है? लेकिन ये बहुत खराब है। किसी को तेज आवाज में गाली देना और हाथापाई करना सही नहीं है।’
 
कौन जाएगा फॉल में?
प्रोमो में दिखता है कि अब किसी कंटेस्टेंट्स के फॉल में जाने की बारी आ गई है। इसलिए रूलर्स के लिए गोल्डन एप्पल ट्री चैलेंज होता है। इस खेल में प्रतियोगियों को पेड़ पर लगे गोल्डल कलर के एप्पल को तोड़ने के लिए फुर्ती दिखानी पड़ रही है। फिर जो सबसे जल्दी फल तोड़ेता वो किसी एक प्रतियोगी को नॉमिनेट कर सकता है। वीडियो में दिखाई देता है कि इस चैलेंज में अर्जुन जीत जाते हैं, फिर उन्हें किसी को नॉमिनेट करने के लिए कहा जाता है। अब आगामी एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन नॉमिनेट होता है। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: आरती सिंह ने हॉलीवुड में किया बिजुरिया गाने पर डांस, फैंस बोले- 'मजा आ गया'

दो प्रतियोगी हो चुके हैं बाहर
इस शो से अभी तक दो प्रतियोगी बाहर हो चुके हैं। नूरिन का एविक्शन हो चुका है। इसके अलावा रेसलर संगीता फोगट को शो ‘राइज एंड फाॅल’ बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। दरअसल, उनके पति पहलवान बजरंग पूनिया के पिता का निधन हो गया है। ससुर के निधन की खबर मिलने पर संगीता ने रियलिटी शो और इसमें शामिल प्रतियोगियों को अलविदा कहा। वह अब शो का हिस्सा नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें