फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashneer Grover: अशनीर ग्रोवर ने फिर लिया सलमान से पंगा? बोले- दुर्भाग्य से एक बहुत बड़ा सुपरस्टार…

Fri, 12 Sep 2025 02:55 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ashneer Grover Mocks Salman Khan: अशनीर ग्रोवर इन दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान खान का बिना नाम लिए उन्हें टारगेट किया है। जानिए पूरी बात।

विज्ञापन
अश्नीर ग्रोवर और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशनीर और सलमान खान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं है ये जगजाहिर होता रहता है। दोनों एक-दूसरे के प्रति नाराजगी जता चुके हैं। इन दिनों सलमान खान बिग बॉस 19 रियलिटी शो होस्ट कर रहे हैं, तो वहीं अशनीर ग्रोवर राइज एंड फॉल शो से चर्चा में हैं। हाल ही में, अशनीर ग्रोवर ने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कहा जिसे सलमान खान से जोड़ कर देखा जा रहा है। आइए जानते हैं आखिर उन्होंने क्या कहा। 

शो कंटेस्टेंट्स के लिए होना चाहिए…

विज्ञापन

अशनीर ग्रोवर ने हाल ही में न्यूज 18 से बात की, जहां उन्होंने रियलिटी शोज पर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा, ‘रियलिटी शो प्रतियोगियों के बारे में होना चाहिए। सौभाग्य से या दुर्भाग्य से, भारत में हमारे पास एक बहुत बड़ा शो है, जिसमें एक बहुत बड़ा सुपरस्टार रहा है। इसलिए, यह कंटेस्टेंट्स की तुलना में उनके बारे में अधिक हो गया है, है ना? लेकिन तथ्य यह है कि कौन घंटे लगा रहा है? भाई आप तो एक वीकेंड में आ रहे हो। जो 24 घंटे लगे हैं, वो तो प्रतियोगी लगे हुए हैं।’

यह खबर भी पढ़ें: Ek Chatur Naar Review: दिव्या-नील की जोड़ी में सस्पेंस तो है, लेकिन फिल्म कहीं टिकती नहीं, हास्य-व्यंग्य कमजोर
विज्ञापन


सिर्फ वीकएंड में आने वाले ने शो हाईजैक कर लिया
उन्होंने आगे कहा, ‘शक्ति का संतुलन प्रतियोगियों और उनके द्वारा मिले कंटेंट के बीच होना चाहिए। बजाय इसके कि इसे किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा हाईजैक कर लिया जाए जिसे आप जानते हैं और जो सिर्फ वीकएंड में आ रहे हैं।’

बिग बॉस में आए थे अशनीर ग्रोवर
आपको बता दें कि अशनीर ग्रोवर नवंबर 2024 में बिग बॉस में गेस्ट बनकर गए थे। इस दौरान उनके पुराने बयानों को लेकर सलमान खान ने स्टेज पर ही उनकी क्लास लगा दी थी। इसकी भी  सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हुई थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें