फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rhea Chakraborty: 'चैप्टर 2' के लिए तैयार हुईं रिया चक्रवर्ती, पांच वर्षों बाद अभिनेत्री को वापस मिला पासपोर्ट

Fri, 03 Oct 2025 11:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rhea Chakraborty Got Passport: रिया चक्रवर्ती को पांच वर्षों के बाद पासपोर्ट वापस मिल गया है। पासपोर्ट मिलने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा है?
विज्ञापन
रिया चक्रवर्ती, पासपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @rhea_chakraborty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को लगभग पांच वर्षों के बाद उनका पासपोर्ट मिल गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े दस्तावेज वापस करने की इजाजत देते हुए उनके पक्ष में फैसला सुनाया। सुशांत सिंह राजपूत के निधन मामले की जांच के चलते उनका पासपोर्ट जमा कर लिया गया था। पासपोर्ट मिलने पर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखी है। 
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती ने पासपोर्ट को लेकर लिखी पोस्ट
इंस्टाग्राम पर रिया चक्रवर्ती ने अपने कठिन वक्त और 'अनगिनत संघर्षों' को याद करते हुए कहा कि इस दौरान 'धैर्य' ही उनका एकमात्र पासपोर्ट था। अपने संदेश के साथ, उन्होंने यह भी बताया कि कैसे वह एक नई शुरुआत के लिए तैयार हैं। उन्होंने लिखा 'पिछले पांच वर्षों से धैर्य ही मेरा एकमात्र पासपोर्ट था। अनगिनत संघर्ष। अनंत आशा। आज, मेरे हाथ में फिर से मेरा पासपोर्ट है। अध्याय 2 के लिए तैयार!'


रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम-@rhea_chakraborty
पासपोर्ट जमा करने पर मिली थी जमानत
जून 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में थीं। उनके और सुशांत के बीच अफेयर की खबरें थीं। 8 सितंबर, 2020 को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उन्हें सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में हिरासत में ले लिया था। हालांकि, उन्हें एनसीबी के पास अपना पासपोर्ट जमा करने की शर्त पर जमानत मिल गई थी।

यह खबर भी पढ़ें: Malti Chahar: मॉडलिंग के बाद फिल्मों में आईं, अब बिग बॉस का होंगी हिस्सा! आखिर कौन हैं दीपक चाहर की बहन मालती?
विज्ञापन

रिया का काम
ख्याल रहे कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।
फिल्मों की बात करें तो, रिया आखिरी बार रूमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी और अन्नू कपूर जैसे कलाकारों के साथ काम किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें