तेलुगु फिल्म से की करियर की शुरुआत, 2013 में बॉलीवुड में किया डेब्यू
रिया ने फिल्मी दुनिया में अपनी शुरुआत 2012 में तेलुगु फिल्म ‘तुनीगा तुनीगा’ से की। इस फिल्म में उनके साथ सुमंथ अश्विन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद रिया ने बॉलीवुड में अपने कदम 2013 में आई फिल्म ‘मेरे डैड की मारुती’ से रखे।
करियर में नहीं मिली कोई बड़ी फिल्म
इसके अलावा रिया ने अपने करियर में ‘सोनाली केबल’ (2014), ‘बैंक चोर’ (2017), ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ (2017), ‘दोबारा’ (2017), ‘जलेबी’ (2018) जैसी फिल्मों में काम किया। इनमें से किसी भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई खास सफलता नहीं मिली। न ही रिया के करियर को कोई रफ्तार मिली।
अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी जैसे स्टार्स के साथ भी नहीं मिली हिट
2018 के बाद तीन साल के लंबे गैप के बाद रिया चक्रवर्ती साल 2021 में आई फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। एक लंबी चौड़ी स्टारकास्ट वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : पीटीआई
सुशांत केस ने बदल दी जिंदगी, पांच साल बाद मिली क्लीन चिट
2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती की पूरी जिंदगी ही बदल गई। रिया चक्रवर्ती के सुशांत सिंह राजपूत से अफेयर की चर्चाएं थीं। इसलिए जब सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की और उनकी डेड बॉडी उनके घर में पंखे से लटकती मिली, तो अचानक रिया चक्रवर्ती लोगों के निशाने पर आ गईं। इसके बाद वो सुशांत की मौत के मामले में पुलिस की भी रडार पर आ गईं और उनका नाम ड्रग्स मामले में भी आ गया। जिसके चलते एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। हालांकि, लगभग पांच साल तक चली जांच के बाद सीबीआई ने इसी साल 2025 में सुशांत मामले में रिया को क्लीन चिट दे दी। हालांकि, इस बीच इन पांच साल में रिया ने काफी कुछ झेला। लोगों की ट्रोलिंग से लेकर फिल्मों के ऑफर आने बंद होने तक। रिया का करियर वैसे भी कोई सफल नहीं था, लेकिन सुशांत की मौत के बाद वो करियर और भी चौपट हो गया।