रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का दर्शकों के बीच अच्छा खासा बज देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे प्रतियोगियों के बीच इक्वेशन भी बदलते नजर आ रहे हैं। अब जानिए शो में आगे क्या होने की उम्मीद है।
ये कंटेस्टेंट होगा बेघर!
शनिवार और रविवार को शो में वीकएंड का वार देखने को मिलता है, जहां शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आते हैं। रियलिटी शो में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए स्काउट, लव गिल, आम्रपाली दुबे, गुल्लू (कुशल तंवर) और आसिफ खान नॉमिनेट हुए हैं। अब वीकेंड पर इनमें से किसी एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो सकता है।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस हफ्ते आसिफ खान शो से बाहर हो सकते हैं। हालांकि, उनके एविक्शन को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बिग बॉस 20
- फोटो : सोशल मीडिया
स्काउट की लड़ाई में बीच में कूदे थे आसिफ
शुक्रवार को स्काउट और अरिश्फा के बीच किसी बात को लेकर बहस होती नजर आई। इस दौरान अरिश्फा का पक्ष लेने के लिए उदिति ने स्काउट की गर्लफेंड़ काश्वी का नाम बीच में ले लिया। उदिति की इस बात पर स्काउट भड़क गया और उसकी उदिति से बहस शुरू हो गई।
उनकी इस लड़ाई में आसिफ भी बीच में स्काउट का पक्ष लेते नजर आए। वहीं स्काउट और अरिश्फा की लड़ाई में भी आसिफ बीच में अरिश्फा से बहस करते नजर आए थे।
कनिका
- फोटो : सोशल मीडिया
कनिका बनी शो की कैप्टन
इन सबके बीच कैप्टेंसी टास्क का नतीजा भी सामने आ गया। इस हफ्ते कनिका ने बाजी मारते हुए घर की कैप्टन बनने का खिताब अपने नाम कर लिया। खास बात यह है कि कनिका पहली बार घर की कैप्टन बनी हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि वह अपनी जिम्मेदारी किस तरह निभाती हैं और घर के बाकी सदस्यों के साथ उनका तालमेल कैसा रहता है।
ये भी पढ़ें- जिया शंकर: क्या मंगेतर से अभिनेत्री का हुआ ब्रेकअप? अटकलों पर लगाया विराम; फैंस से की यह गुजारिश