फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मुसीबत में फंसे स्मृति मंधाना के एक्स मंगेतर पलाश मुछाल, क्रिकेटर के दोस्त ने दर्ज करवाया केस; जांच जारी

Wed, 06 May 2026 10:11 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Palash Muchhal Legal Case: स्मृति मंधाना के एक्स मंगेतर पलाश मुछाल कथित तौर पर कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं। उनके खिलाफ सांगली में एक शिकायत दर्ज की गई है। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
पलाश मुछाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मृति मंधाना के एक्स मंगेतर पलाश मुछाल एक बार फिर बड़ी मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। इस बार मामला स्मृति मंधाना ने जुड़ा हुआ नहीं, बल्कि उनके दोस्त की वजह से है और इस बार मामला ज्यादा गंभीर बताया जा रहा है। जानिए क्यों पलाश पर दर्ज हुई है शिकायत? 

किसने किया केस?

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पलाश मुछाल पर अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। यह शिकायत सांगली के रहने वाले विज्ञान प्रकाश माने ने दर्ज कराई है, जो स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त बताए जा रहे हैं। 

शिकायत के अनुसार, यह घटना 22 नवंबर को सांगली-अष्टा रोड पर एक टोल प्लाजा पर हुई। माने का आरोप है कि बहस के दौरान पलाश मुछाल ने जाति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1) के साथ-साथ अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल - फोटो : सोशल मीडिया

पैसों को लेकर विवाद
रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा है। पुलिस का कहना है कि पलाश मुछाल ने एक फिल्म प्रोजेक्ट के लिए विज्ञान माने से 25 लाख रुपये लिए थे। बाद में माने ने पैसे वापस मांगे, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

ये भी पढ़ें- ‘राजा शिवाजी’ के सामने डटकर खड़ी ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’, तीसरे हफ्ते भी मजबूती से टक्कर दे रही ‘भूत बंगला’

शिकायतकर्ता का बयान
विज्ञान माने ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘उन्होंने मुझसे कहा था कि फिल्म 6 महीने में पूरी हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब मैंने अपने पैसे वापस मांगे, तो उन्होंने टालमटोल की। जब मैंने उनसे इस बारे में बात की, तो उन्होंने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसे मैं कैमरे पर भी नहीं दोहरा सकता। उनका रवैया काफी परेशान करने वाला था।’

विज्ञापन

स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल - फोटो : palash muchchal (instagram)

स्मृति मंधाना से कनेक्शन
इस मामले के सामने आने के बाद पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना के पुराने रिश्ते की भी चर्चा हो रही है। दोनों की पहले सगाई हो चुकी थी और नवंबर 2025 में सांगली में शादी होने वाली थी। हालांकि बाद में शादी रद्द हो गई और दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने अलग होने की जानकारी दी। अलग होने की वजह सार्वजनिक नहीं की गई।

जांच जारी
पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। फिलहाल इस मामले में और कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जैसे-जैसे यह मामला आगे बढ़ेगा, इससे जुड़ी कानूनी प्रक्रिया और दोनों पक्षों की प्रतिक्रियाओं पर सबकी नजर बनी रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें