सलमान खान फिलहाल 2 फिल्मों के लिए सुर्खियों में हैं। इस बीच उनके शो बिग बॉस सीजन 20 भी चर्चाओं में आ गया है। अब मेकर्स अगले चैप्टर की तैयारी में जुट गए हैं। इस बार 20वें सीजन को और भी बड़ा और ज्यादा ड्रामेटिक बनाने का प्लान है।
सलमान खान फिल्मों और टीवी के बीच बना रहे बैलेंस
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस का नया सीजन 21 सितंबर से शुरू होने वाला है। शो के सेट पर लौटने से पहले सलमान खान अपनी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म का बड़ा हिस्सा पूरा करना चाहते हैं। इस फिल्म का अभी तक नाम तय नहीं है और इसे वामसी पेडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी।
बिग बॉस के पिछले सीजन मेंं सलमान खान अपने और भी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थे। इस वजह से वे पूरा समय शो को नहीं दे पाए थे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सलमान की टीम उनके शेड्यूल को बहुत ध्यान से मैनेज कर रही है, ताकि फिल्म की शूटिंग बिना किसी देरी के पूरी हो सके और उन्हें रियलिटी शो होस्ट करने के लिए भी पर्याप्त समय मिल सके।
इसके अलावा सलमान खान 'मातृभूमि' फिल्म में नजर आएंगे। इसे अपूर्वा लखिया डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह दिखाई देंगी। पहले यह फिल्म गलवान घाटी विवाद पर आधारित थी, लेकिन अब इसमें कुछ बदलाव करके चीन से जुड़े संदर्भों को हटा दिया गया है।