फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट्स का दावा: नुसरत जहां रह रही हैं पति निखिल जैन से अलग, बनने वाली हैं मां

Mon, 07 Jun 2021 01:59 AM IST
Jeet Kumar एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खबरों के मुताबिक नुसरत छह महीने की गर्भवती है। हालांकि इस मामले में नुसरत जहां का कोई बयान सामने नहीं आया है और न ही उनके पति का
विज्ञापन
टीएमसी सांसद नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीएमसी की चर्चित सांसद नुसरत जहां की गर्भवती होने की खबरें आने से उनके फैंस चौंक गए हैं। खबरों के मुताबिक सांसद नुसरत गर्भवती हैं और जल्दी ही वो मां बनने वाली हैं। हालांकि गर्भवती की खबरों के लेकर नुसरत का कोई बयान नहीं आया है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नुसरत जहां छह महीने की प्रेग्नेंट हैं। इसके साथ ही खबर ये भी है कि उनके पति निखिल जैन को इस बारे में कुछ नहीं पता है। वहीं एक बांग्ला चैनल के मुताबिक निखिल का कहना है कि उनकी शादी टूटने की कगार पर है और दोनों छह महीने से साथ नहीं है तो बेबी उनका नहीं है। उन्होंने ये भी कहा है कि नुसरत और उनके बीच संपर्क भी नहीं है।

लोकसभा की टिकट से लड़ा था चुनाव
कहा जाता है नुसरत जहां की लोकप्रियता देखते हुए सीएम ममता बनर्जी ने एक्ट्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा था। इसके बाद नुसरत ने भी चुनाव लड़ा और ना सिर्फ लड़ा बल्कि जीत हासिल कर संसद पहुंच गईं। नुसरत ने साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


2019 में चुनाव आयोग को दिये हलफनामे में नुसरत जहां ने बताया था कि वह 12वीं पास हैं और उनके पास करीब तीन करोड़ रुपये की संपत्ति है। अच्छा फिल्मी और राजनीति करियर होने के बाद भी नुसरत का नाता विवादों से भी रहा।

हिंदू रीति-रिवाज से की नुसरत जहां ने शादी
अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कोलकाता के कारोबारी निखिल जैन से 19 जून, 2019 को तुर्की में हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की थी। इसके दो दिन बाद यानी 21 जून को दोनों ने क्रिश्चियन तरीके से भी शादी रचाई थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। फिर नुसरत ने 25 जून को संसद में शपथ ली थी।

नुसरत जहां के नाम पर जारी हुए थे फतवे
खास बात रही कि नुसरत जहां मांग में सिंदूर, हाथों में मेहंदी और लाल रंग का चूड़ा पहने संसद पहुंची थीं। उन्हें देखकर लोग हैरान हो गए थे लेकिन वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सिंदूर और मंगलसूत्र की वजह से कुछ कट्टरपंथियों ने नुसरत को लेकर फतवे तक जारी कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें