साल 1994 में सलमान खान की फिल्म आई ‘हम आपके हैं कौन’ आई। यह फिल्म दर्शकों के दिल पर छा गई। सिर्फ फिल्म ही नहीं, इसमें भूमिका अदा करके इसके अभिनेता भी दर्शकों के दिल में बस गए। उन्हीं किरदारों में से एक किरदार था माधुरी की बहन ‘पूजा’ का, जिसे अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने निभाया था। आज रेणुका शहाणे का जन्मदिन है। इस अवसर पर हम उनकी लव स्टोरी के बारे में जानेंगे। अभिनेत्री ने पर्दे पर तो अरेंज मैरिज की, लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने प्यार किया और लव मैरिज की। उन्होंने मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा से दूसरी शादी की। उनकी पहली शादी मराठी लेखक और निर्देशक विजय केंकरे से हुई थी, जो ज्यादा दिनों तक नहीं चली। आइए जानते हैं कि रेणुका और आशुतोष की लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई?
रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा
- फोटो : इंस्टाग्राम @renukash710
फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात
रिपोर्ट्स के मुताबिक आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की पहली मुलाकात हंसल मेहता की फिल्म ‘जयते’ के सेट पर हुई थी। आशुतोष ने खुद को रेणुका का बहुत बड़ा प्रशंसक बताया था। आशुतोष ने कहा था कि उन दिनों हम आपके है कौन आ चुकी थी और वह रेणुका के काम से बहुत प्रभावित थे। हालांकि, रेणुका उन्हें तब नहीं जानती थीं।
Bigg Boss All Season Winners List: ‘बिग बॉस’ के विजेता रह चुके हैं ये सितारे, देखें पूरी लिस्ट
रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा
- फोटो : इंस्टाग्राम @renukash710
लिफ्ट के लिए पूछा था आशुतोष ने
रिपोर्ट्स के मुताबिक आशुतोष ने बताया था कि वह पहली नजर में ही दिल हार बैठे थे। पहली मुलाकात के दिन उनकी आधे घंटे तक बात हुई थी। बातचीत के दौरान उन्हें पता चला की दोनों के विचार काफी मिलते हैं। देर रात हो जाने पर आशुतोष ने उनसे लिफ्ट के लिए पूछा था।
रेणुका शहाणे
- फोटो : इंस्टाग्राम @renukash710
रेणुका से छोटे हैं आशुतोष
इस मुलाकात के बाद दोनों की बातचीत फोन के जरिए होने लगी। यह सिलसिला तीन महीने तक चलता रहा और तब जाकर आशुतोष ने एक प्यारी कविता लिखकर उन्हें प्रपोज किया था। आशुतोष रेणुका से चार साल छोटे हैं। इन सभी बातों को नजरअंदाज करते हुए दोनों ने साल 2001 में शादी कर ली, उनके दो बच्चे भी हैं। रेणुका की गिनती आज भी मशहूर अभिनेत्रियों में होती है।
सोशल मीडिया का चर्चित चेहरा हैं रजत दलाल, अब बिग बॉस 18 में आएंगे नजर