फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलस्तीनी अभिनेता-निर्देशक मोहम्मद बकरी का निधन, 72 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

Thu, 25 Dec 2025 09:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mohammad Bakri Death: फलिस्तीनी डायरेक्टर और एक्टर मोहम्मद बकरी का निधन हो गया है। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया। इसके अलावा अभिनय भी किया।
विज्ञापन
Mohammad Bakri - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फलिस्तीनी डायरेक्टर और एक्टर मोहम्मद बकरी नहीं रहे। 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बकरी ने अरबी और हिब्रू दोनों भाषाओं में काम किया। उनके निधन की जानकारी परिवार ने दी। मोहम्मद बकरी को 'जेनिन, जेनिन' के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली, जो साल 2003 की एक डॉक्यूमेंट्री थी। इसे उन्होंने डायरेक्ट किया था। इस डॉक्यूमेंट्री पर इस्राइल ने बैन लगा दिया था।

विज्ञापन

एकेडमी अवॉर्ड्स में शॉर्टलिस्ट हुई फिल्म
एक्टर-डायरेक्टर बकरी ने साल 2025 की फिल्म 'ऑल दैट्स लेफ्ट ऑफ यू' में भी काम किया, जो एक फिलिस्तीनी परिवार की कहानी पर आधारित ड्रामा है। इसमें उनके बेटे, एडम और सालेह बकरी ने भी काम किया, जो खुद भी एक्टर हैं। इस फिल्म को एकेडमी अवॉर्ड्स ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।

तेल अवीव यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई
पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने कई ऐसी फिल्में बनाईं, जो फिलिस्तीनी लोगों के अनुभवों के अलग-अलग पहलुओं को दिखाती हैं। उन्होंने हिब्रू में भी एक्टिंग की, जिसमें तेल अवीव में इस्राइल के नेशनल थिएटर में काम करना भी शामिल है। वे 1980 और 1990 के दशक में कई मशहूर इस्राइली फिल्मों में भी नजर आए। उन्होंने तेल अवीव यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की।
विज्ञापन

थिएटर और फिल्म दोनों में किया काम
बकरी ने फिल्म और थिएटर दोनों में काम किया था। साल 1986 में उनका सबसे मशहूर वन-मैन-शो, 'द पेसोप्टिमिस्ट' फलिस्तीनी लेखक एमिल हबीबी की लेखनी पर आधारित था, जिसमें ऐसे व्यक्ति की जटिलताओं और भावनाओं को केंद्रित किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें