27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया
अधिकारियों ने बताया कि क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने पुजारी को बेंगलुरु जेल से हिरासत में लिया और गुरुवार को उसे मुंबई की एक अदालत में पेश किया। एक अधिकारी ने बताया कि पुजारी को 27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
पत्नी के साथ रेमो डीसूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम@remodsouza
रवि पुजारी के खिलाफ केस
अधिकारी ने बताया कि सेनेगल सरकार ने पिछले साल गैंगस्टर पर नौ मामलों में मुकदमा चलाने की मंजूरी दी थी, जिसमें तीन ऐसे मामले भी शामिल हैं जिनमें महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (एमसीओसीए) को लगाया गया है।