मेलबर्न में फहराया गया तिरंगा
रेखा और पंकज त्रिपाठी हाल ही में मेलबर्न पहुंचे। दोनों चर्चित सितारों ने वहां इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों मेलबर्न में भारत के स्वतंत्रता दिवस के जश्न में शामिल हुए। रेखा ने तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। पंकज त्रिपाठी भी मौजूद रहे। मंच से दोनों ने वहां मौजूद दर्शकों को संबोधित किया।
रेखा ने पंकज त्रिपाठी से बुलवाई अंग्रेजी
इसी समारोह में एक मजेदार वाकया हुआ। मंच से संबोधित करते हुए रेखा ने अंग्रेजी में बात की। वहीं, पंकज त्रिपाठी ने हिंदी में बात की। उन्होंने हिंदी में मेलबर्न का स्वागत किया और लोगों से रूबरू हुए। अपनी बात कहकर जब वे जाने लगे तो रेखा ने उनसे अंग्रेजी में बोलने को कहा, मगर पंकज त्रिपाठी ने मुस्कुराते हुए सहजता से मना कर दिया।
कालीन भैया के अंदाज पर दर्शकों ने बजाईं तालियां
इसके बाद रेखा ने पंकज त्रिपाठी से कहा कि वे जो बोलेंगी वे उसे दोहराएं। रेखा ने मेलबर्न के लोगों का स्वागत करते हुए अंग्रेजी में बोलना शुरू किया और पंकज त्रिपाठी से कहा कि वे उनकी बात को देहराएं। इस पर पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'मैम मैं हिंदी मीडियम का छात्र हूं। अंग्रेजी में गलती हो जाएगी'। मगर, रेखा ने उनकी बात नजरअंदाज करते हुए उनसे अंग्रेजी में ही बोलने को कहा। इसके बाद रेखा ने जो कुछ कहा, वही बात पंकज त्रिपाठी दोहराते रहे और वहां तालियां बजने लगीं।
- वर्क फ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी इन दिनों 'ओह माय डॉग' फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।
- इसके अलावा उनकी फिल्म 'मिर्जापुर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है।