फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पहली बार होने जा रहा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज, देश-दुनिया की फिल्में होंगी प्रदर्शित

Sat, 21 Mar 2026 11:17 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi's First International Film Festival: दिल्ली में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। इसमें अलग-अलग भाषाओं की क्षेत्रीय फिल्मों के साथ-साथ इंटरनेशनल फिल्में भी दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल @KapilMishra_IND - फोटो : एक्स @KapilMishra_IND
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFD 2026) का आयोजन होने जा रहा है। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने शनिवार को इसकी विस्तृत जानकारी साझा की। फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 25 मार्च से दिल्ली में हो रहा है। इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इंटरनेशनल और क्षेत्रीय सिनेमा का एक विविध मिश्रण देखा जाएगा। 

विज्ञापन


देश-दुनिया की फिल्में देख सकेंगे
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली में हो रहे पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में तमिल, तेलुगु, पंजाबी, मराठी और अन्य भाषाओं की फिल्में प्रदर्शित होंगी। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि इस फेस्टिवल में तमिल, तेलुगु, गुजराती, मराठी, भोजपुरी, पंजाबी, हरियाणवी, बंगाली और पूर्वोत्तर की भाषाओं के साथ-साथ इंटरनेशनल फिल्में भी दिखाई जाएंगी। 

कब और कहां होगा आयोजन?
कपिल मिश्रा ने बताया कि दुनियाभर से 2,000 से ज्यादा एंट्रीज मिली हैं, जिनमें से 140 फिल्मों को फेस्टिवल के दौरान दिखाने के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और उसके पर्यटन विभाग द्वारा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, दिल्ली (IFFD) 2026 का आयोजन 25 से 31 मार्च तक भारत मंडपम में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली को संस्कृति और सिनेमा का केंद्र बनाने का प्रयास
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य रचनात्मकता को बढ़ावा देना, अवसर पैदा करना और दिल्ली को वैश्विक सांस्कृतिक मानचित्र पर स्थापित करना है। वहीं, कपिल मिश्रा ने कहा कि सरकार इस महोत्सव को एक वार्षिक कार्यक्रम बनाने की योजना बना रही है, ताकि कला, संस्कृति और सिनेमा के केंद्र के रूप में दिल्ली की स्थिति को और मजबूत किया जा सके।

राष्ट्रीय राजधानी को पसंदीदा शूटिंग लोकेशन बनाने में मिलेगी मदद
कपिल मिश्रा ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसके तहत उभरती हुई प्रतिभाओं को एक वैश्विक मंच प्रदान करके 'ऑरेंज इकॉनमी' और रचनाकारों के इकोसिस्टम को बढ़ावा दिया जाता है। यह फिल्म महोत्सव अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों की मेजबानी करने के लिए दिल्ली के बुनियादी ढांचे को भी प्रदर्शित करेगा। शहर को फिल्म शूटिंग के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें