सार
Lock Upp 2: ‘लॉकअप 2’ के वीकेंड एपिसोड में काफी कुछ धमाकेदार हुआ। इस एपिसोड में एक वाइल्ड कार्ड हुई, वायरल वीडियो में हिंट मिला कि यह इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा हो सकती हैं। वहीं शो से एक प्रतियोगी भी बाहर हुआ? जानिए कौन है वो?
वीकेंड का एपिसोड ‘लॉकअप 2’ के प्रतियोगियों की धड़कनें बढ़ाने वाला हाेता है। इस बार भी ऐसा हुआ। शो से जुड़े वायरल वीडियो में वाइल्ड कार्ड एंट्री को देखकर बाकी प्रतियोगी दंग रह गए। फैंस का अंदाजा है कि यह नई प्रतियोगी इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा हैं। वहीं शो से एक प्रतियोगी का पत्ता भी कट गया है।
होस्ट फराह ने नई प्रतियोगी को लेकर क्या कहा?
‘लॉकअप 2’ के एक वायरल वीडियो में होस्ट फराह खान नई वाइल्ड कार्ड एंट्री का स्वागत करते हुए कहती हैं, ‘सबसे ज्यादा गड़बड करने वाली गैंग लीडर का स्वागत कीजिए।’ उस प्रतियोगी का चेहरा तो पूरा नहीं दिखा। मगर शो ‘लॉकअप 2’ के बाकी प्रतियोगी दंग उसे देखकर दंग थे। वहीं फैंस का सोशल मीडिया पर कहना है कि यह नई एंट्री अपूर्वा मुखीजा की हुई है। वह सोशल मीडिया पर रिबेल किड नाम से मशहूर हैं।
शो से बाहर हुए प्रतियोगी योगेश
वीकेंड के एपिसोड में योगेश रावत शो से बाहर हुए। इसके बाद वह एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के साथ शो को लेकर बातचीत करते दिखे, अपनी गलतियों का उन्होंने जिक्र किया। तेजस्वी शो से बाहर आने वाले प्रतियोगी से एक खास बातचीत करती हैं। अब शो में राम कपूर, हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे जैसे कई सेलेब्स बचे हैं।