फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: आरसीबी की जीत पर खुशी से झूम उठे विराट-अनुष्का, तस्वीरें देख बोले यूजर्स- ‘अब विराट के पास सब कुछ’

Wed, 04 Jun 2025 08:22 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Virat and Anushka Reaction: मंगलवार को आईपीएल 2025 का फाइनल खेला गया, जिसमें विराट कोहली की टीम आरसीबी ने 18 सालों के बाद अपना पहला खिताब जीता। इस जीत के बाद विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की कुछ प्यारी तस्वीरें सामने आई हैं, जिस पर नेटिजंस रिएक्शंस दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विराट कोहली और अनु्ष्का शर्मा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

18 सालों का सूखा खत्म करते हुए रन मशीन विराट कोहली की टीम आरसीबी ने बीते मंगलवार को आईपीएल फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के बाद टीम के सभी खिलाड़ियों और उनके फैंस के आंखों में खुशी के आंसू थे। उस दौरान विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के रिएक्शंस की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिस पर नेटिजंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन


विराट के पास अब सब कुछ है
आरसीबी टीम के आईपीएल फाइनल जीतने के बाद विराट भावुक हो गए थे, क्योंकि उनकी टीम ने 18 साल के लंबे संघर्षों के बाद ये ट्रॉफी उठाई है। इस जीत के बाद विराट और  उनकी पत्नी-अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की ट्रॉफी लिए तस्वीरें सामने आई है, जिसपर यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अब विराट के पास सबकुछ हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि दुनिया के सबसे अच्छे कपल्स। वहीं एक और यूजर ने कहा कि विराट की दोनों ट्रॉफी। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा कि उन्होंने इस खिताब को बच्चे की तरह पकड़ा है।
 



विज्ञापन


विराट को मिलने दौड़ पड़ीं अनुष्का शर्मा
आरसीबी को जीत मिलने के बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली से मिलने के लिए खुशी से दौड़ पड़ीं और गले मिल गईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिस पर नेटजंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि विजेता ऐसे ही दिखते हैं, विराट इसके बाद क्रिकेट के लिए जो कुछ भी करेंगे, वह खेल के लिए मात्र दान है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वाह यार ये कितना सुंदर है, इसे देख कर मैं रो नहीं रही हूं।' इसके अलावा एक और यूजर ने इस वीडियो को देख रोते हुए कहा कि ऐसा बंदा कहा मिलता है यार।  
 


 

क्या हुआ आईपीएल फाइनल में? 
3 जून यानी कि मंगलवार को आईपीएल के 18वें सीजन का फाइनल पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लबाजी करते हुए आरसीबी ने 190 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की टीम 20 ओवरों में 184 रन  बना पाई और 6 रन से मैच हार गई। आरसीबी ने ट्रॉफी जीतकर कई सालों के इंतजार को खत्म किया।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें