फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट से अभिनेता रवि मोहन को झटका, इस फिल्म का टाइटल इस्तेमाल करने पर लगी रोक

Tue, 28 Oct 2025 08:04 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ravi Mohan faces Setback at Delhi HC:  साउथ एक्टर और प्रोड्यूसर रवि मोहन को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। क्या है मामला, चलिए आपको बताते हैं। 
विज्ञापन
रवि मोहन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर कॉपीराइट और ट्रेडमार्क विवाद ने जोर पकड़ लिया है। साउथ एक्टर और प्रोड्यूसर रवि मोहन को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनकी आने वाली फिल्म 'ब्रो कोड' के नाम के इस्तेमाल पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत का कहना है कि यह नाम पहले से ही एक लोकप्रिय बेवरेज ब्रांड इंडोस्पिरिट के पास ट्रेडमार्क के तौर पर दर्ज है।
विज्ञापन


मद्रास हाईकोर्ट में मिली थी राहत, दिल्ली में झटका
कुछ हफ्ते पहले ही रवि मोहन को मद्रास हाईकोर्ट से इस टाइटल को लेकर राहत मिली थी, लेकिन अब दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ फैसला सुनाया है। अदालत ने साफ कहा कि 'ब्रो कोड' नाम पहले से ही एक प्रसिद्ध ड्रिंक ब्रांड के रूप में जाना जाता है और फिल्म के प्रचार में इसका इस्तेमाल दर्शकों को भ्रमित कर सकता है। कोर्ट ने रवि मोहन स्टूडियोज को निर्देश दिया है कि वह इस नाम से अपनी फिल्म का प्रचार या रिलीज न करें जब तक मामला पूरी तरह से निपट नहीं जाता।

यह खबर भी पढ़ें: मंडे टेस्ट में पास हुई ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’? 600 करोड़ क्लब में शामिल होगी ‘कांतारा चैप्टर 1’
विज्ञापन


'कानूनी कार्रवाई लंबित रहने पर भी प्रतिबंध लग सकता है'
रवि मोहन की ओर से अदालत में दलील दी गई कि मद्रास हाईकोर्ट ने पहले इस मामले में ‘ग्राउंडलेस थ्रेट्स’ के आधार पर उन्हें राहत दी थी, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने इसे खारिज करते हुए कहा कि एक बार जब ट्रेडमार्क उल्लंघन का मुकदमा दायर हो जाता है, तो अदालत को अंतरिम आदेश जारी करने से रोका नहीं जा सकता।

फिलहाल अदालत ने 14 अक्टूबर 2025 को आदेश जारी करते हुए फिल्म स्टूडियो को निर्देश दिया है कि वो 'ब्रो कोड' नाम को या तो बदलें या अस्थायी रूप से रोक दें। अगली सुनवाई 23 दिसंबर 2025 को तय की गई है।

रवि मोहन की हालिया फिल्में
अभिनेता रवि मोहन हाल ही में ‘काधलिका नेरमिल्लै’ नाम की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में नजर आए थे। अब वो बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर 'एन ऑर्डिनरी मैन' से डेब्यू कर रहे हैं, जिसमें योगी बाबू लीड रोल में होंगे। इसके अलावा वो 'ब्रो कोड' फिल्म में अर्जुन अशोकन, एस.जे. सूर्याह, उपेंद्र, श्रद्धा श्रीनाथ, गौरी प्रिया और मालविका मनोज के साथ नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें