क्या है फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरती?
रवि किशन ने आगे कहा 'यही इस इंडस्ट्री की खूबसूरती है। एक समय था जब बासु चटर्जी और ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्में यश चोपड़ा, राज खोसला और मनमोहन देसाई की फिल्मों के साथ-साथ चलती थीं। बड़े प्रोडक्शन वाली फिल्में और अमोल पालेकर की सिंपल फिल्में, दोनों ही सफल होती थीं।'
'लापता लेडीज' की स्टारकास्ट
ख्याल रहे कि किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' एक कम बजट की फिल्म थी। स्पर्श श्रीवास्तव, नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा और छाया कदम स्टारर इस फिल्म ने साबित कर दिया कि दमदार कहानी बड़ी स्केल पर बनी फिल्मों को भी पीछे छोड़ सकती है। फिल्म में रवि किशन ने सब-इंस्पेक्टर श्याम मनोहर का रोल निभाया था। फिल्म में उनका स्वभाव दयालु है।