फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Dubey: रवि दुबे और सरगुन मेहता ने की अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा, प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे संजय मिश्रा

Wed, 04 Jun 2025 02:40 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanjay Mishra New Movie: संजय मिश्रा अब रवि दुबे और सरगुन मेहता द्वारा प्रोड्यूस एक नई फिल्म में नजर आएंगे। जानिए क्या है फिल्म का नाम।
विज्ञापन
सरगुन मेहता-रवि दुबे और संजय मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम-@ravidubey2312
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर-प्रोड्यूसर रवि दुबे और उनकी पत्नी व अभिनेत्री सरगुन मेहता ने अपने प्रोडक्शन हाउस ड्रीमियाता ड्रामा के नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। साथ ही दोनों ने अपने नए वर्टिकल ‘ड्रीमियाता ड्रामा डिस्कवरी’ की भी घोषणा की है। इसके तहत उनका पहला प्रोजेक्ट एक फिल्म है, जिसमें दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। 

रवि दुबे ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

विज्ञापन

रवि दुबे ने अपने इस नए प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर साझा किया है। जिसमें संजय मिश्रा नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए रवि दुबे ने लिखा, ‘ड्रीमियाता ड्रामा के एक नए वर्टिकल ‘ड्रीमियाता ड्रामा डिस्कवरी’ की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। जहां हम अपने प्लेटफॉर्म पर सिंडिकेटेड कंटेंट दिखाएंगे। स्लेट से पहला है ‘चंपा लीला’, जिसमें दिग्गज कलाकार संजय मिश्रा प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।
 


 

यूट्यूब पर आएगी ‘चंपा लीला’
रवि और सरगुन का यह नया प्रोजेक्ट उनके ड्रीमियाता ड्रामा के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। हालांकि, प्रोजेक्ट को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन प्रोजेक्ट के नाम ‘चंपा लीला’ होने से और इसमें संजय मिश्रा के होने से इसको लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Metro In Dino Trailer: अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनों’ का ट्रेलर रिलीज, दिखीं अलग-अलग उम्र की प्रेम कहानियां

कई टीवी सीरियल और शो प्रोड्यूस कर चुके हैं रवि-सरगुन
टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रवि दुबे और सरगुन मेहता एक्टर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं। दोनों ने कई म्यूजिक वीडियो, टीवी सीरियल और वेब शो प्रोड्यूस किए हैं। हाल ही में दोनों ने अपना एक नया शो ‘तुझसे है आशिकी’ की घोषणा की थी। जो 6 जून को शाम 5 बजे ड्रीमियाता ड्रामा पर प्रीमियर होगा। इसके अलावा दोनों ने उड़ारियां और मत्स्यकांड जैसे शो को भी प्रोड्यूस किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें