फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sargun Mehta: सरगुन मेहता के जन्मदिन पर पति रवि दुबे ने लिखा खास पैगाम, शेयर कीं दोनों की खूबसूरत तस्वीरें

Sun, 07 Sep 2025 01:08 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sargun Mehta Birthday: अभिनेता रवि दुबे ने अपनी पत्नी सरगुन मेहता को जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने उनके लिए एक बेहतरीन नोट लिखा है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा है।
विज्ञापन
रवि दुबे, सरगुन मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम@ravidubey2312
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को अभिनेत्री सरगुन मेहता एक साल और बड़ी हो गईं। इस मौके पर उन्हें उनके पति रवि दुबे ने बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और एक नोट लिखा है। वह तस्वीरों में सरगुन मेहता को गले लगा रहे हैं और उन्हें चूम रहे हैं।
विज्ञापन



रवि दुबे ने सरगुन को बधाई दी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में रवि दुबे ने लिखा 'प्यार अंधा होता है। सम्मान पाने के लिए व्यक्ति को एक ही समय में बुद्धिमान, कोमल और बच्चे जैसा होना चाहिए। सरगुन यह तुम्हारा भाग्य है कि पूरी दुनिया तुम्हारा सम्मान करती है। मैं हर दिन कल्पना करता हूं कि मैं आंखों में कृतज्ञता के आंसू के साथ तुम्हारे पीछे खड़ा हूं।'

रवि दुबे, सरगुन मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
रवि दुबे को सरगुन से मिला आशीर्वाद
रवि दुबे ने पोस्ट में आगे लिखा 'मुझे नहीं पता कि तुम्हारे लिए मेरे अंदर इज्जत कहां से आती है। यह केवल इस जिंदगी में नहीं है। तुमने पूरी जिंदगी मुझे आशीर्वाद दिया है। मैं इसे हर बार महसूस करता हूं। जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान।'

सरगुन और रवि दुबे का रिश्ता
आपको बता दें कि रवि दुबे और सरगुन मेहता ने 7 दिसंबर 2013 को शादी की थी। पहली बार दोनों टीवी शो 'करोल बाग' के सेट पर मिले। दोनों ने साथ में काम किया और इसी सेट पर दोनों का प्यार परवान चढ़ा।
विज्ञापन

रवि दुबे और सरगुन का काम
साल 2019 में रवि दुबे और सरगुन मेहता ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी लॉन्च की। इसका नाम ड्रीमियाता ड्रामा है। इसके तहत 'उडारियां' और 'जुनूनियत' शो बने।
रवि दुबे टीवी होस्टिंग और वेब सीरीज में काम करते हैं। वह नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।
सरगुन मेहता पंजाबी फिल्मों में काम करती हैं। वह बॉलीवुड फिल्म 'किस्मत' और 'किस्मत 2' में नजर आ चुकी हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें