मीडिया से रवीना ने की बात
बप्पा की आरती के बाद रवीना ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैंने अपने देश, अपने लोगों और सभी जीव-जंतुओं की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। यहां महाराष्ट्र में हम बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ गणेशोत्सव मना रहे हैं। मुझे बहुत सौभाग्यशाली महसूस हो रहा है कि मुझे यहां आकर 134 साल पुराने गणेशोत्सव पंडाल में दर्शन और पूजा करने का अवसर मिला। हमारे स्कूलों में हमें अपना इतिहास नहीं सिखाया जाता, लेकिन यहां आकर मैंने बहुत कुछ सीखा। मैंने पंजाब और सभी हिमालयी राज्यों की भलाई और सुरक्षा के लिए भी प्रार्थना की...'
ये खबर भी पढ़ें: The Bengal Files: पल्लवी जोशी के राष्ट्रपति को खत लिखने पर बोले विवेक अग्निहोत्री, 'पुलिस ने सीथे मुझसे कहा...'
पंजाब में बाढ़ से बुरे हुए हालात
बता दें हिमाचल और पंजाब में लगातार बारिश से बाढ़ के हालात खराब हो गए हैं। पंजाब के सभी 23 जिलों में 1400 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में पंजाब सरकार ने पूरे राज्य को आपदाग्रस्त घोषित कर दिया है।