फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 की हुईं रवीना टंडन: 'शोले' के सांभा से कैसा रिश्ता? सलमान के साथ डेब्यू, जानें कैसे बनीं मस्त-मस्त गर्ल

Mon, 26 Oct 2026 05:48 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raveena Tandon Birthday: अभिनेत्री रवीना टंडन आज 26 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वे 54 वर्ष की हो गई हैं। 
रवीना टंडन का नाम 90 के दशक की टॉप हीरोइनों में आता है। पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
सिनेमा में बदलाव के बाद भी वे अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना जलवा बिखेर रही हैं। जन्मदिन पर पढ़िए उनसे जुड़े किस्से
विज्ञापन
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब भी 90 के दशक की चर्चित हीरोइनों का नाम लिया जाता है, तो रवीना टंडन के बिना चर्चा अधूरी होती है। साल 1991 में सिनेमा की दुनिया में इन्होंने कदम रखे। पहली ही फिल्म इंडस्ट्री के दबंग सलमान खान के साथ हुई। इस नई अभिनेत्री के पास पिता से मिली कुछ सीख थीं और अदाकारी की प्रतिभा थी। पिता से मिले सबक और उसूल हमेशा साथ रखे। अभिनय समय के साथ निखरता गया। रवीना टंडन के जन्मदिन पर पढ़िए उनके बारे में कुछ रोचक बातें...

विज्ञापन
Trending Videos

माता-पिता के साथ रवीना - फोटो : इंस्टाग्राम
मॉडलिंग के ऑफर मिले तो छोड़ दी पढ़ाई
रवीना टंडन का जन्म मुंबई में हुआ। रवीना को फिल्मों और सिनेमा का लगाव अपने पिता से मिला। वे दिवंगत निर्देशक रवि टंडन की बेटी हैं। रवीना के पिता का नाम रवि टंडन और मां का नाम वीना है। दोनों के नाम को मिलाकर उनका नाम रवीना रखा गया। उनके घर का नाम मुनमुन है। अभिनेत्री ने अपनी शुरुआती शिक्षा जमुनाबाई पब्लिक स्कूल से ली। इसके बाद उन्होंने  स्नातक करने के लिए मीठीबाई कॉलेज में दाखिला ले लिया। उन्होंने कॉलेज के दिनों से मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उनकी सुंदरता की वजह से उन्हें पढ़ाई के दौरान ही बहुत से ऑफर मिलने लगे थे, जिसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन के दूसरे साल में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। 

पत्थर के फूल - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की फिल्म से सिनेमा में बोहनी
रवीना टंडन ने साल 1991 में फिल्मों में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म सलमान खान के साथ थी। इस फिल्म का नाम 'पत्थर के फूल' था। फिल्म में रवीना की एक्टिंग और उनकी खूबसूरती की खूब तारीफ हुई। उन्हें 'न्यू फेस ऑफ द ईयर' का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
  • रवीना टंडन ने 90 के दशक में 'अंदाज अपना अपना' से लेकर 'मोहरा', 'दुल्हे राजा' और 'शूल' जैसी फिल्मों में काम किया।  
  • फिल्म 'मोहरा' का आइकॉनिक गाना 'टिप टिप बरसा पानी' तो आज भी लोग यूट्यूब पर देखना पसंद करते हैं। 
  • इस गाने में रवीना ने अपने बोल्ड अंदजा से तहलका मचा दिया था। 

रवीना टंडन-रवि टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
पिता से मिली यह सीख हमेशा साथ रखी
रवीना टंडन के पिता रवि टंडन हिंदी सिनेमा के जाने माने निर्माता-निर्देशक रहे, लेकिन रवीना टंडन ने यह कभी नहीं सोचा कि उनके पिता उन्हें फिल्मों में लॉन्च करेंगे। रवीना टंडन कहती हैं, 'पापा ने हमेशा मुझे आत्मनिर्भर रहना सिखाया। वह आगरा से बिना कुछ लिए आए और अपने दम पर मुंबई  सब कुछ बनाया। मैंने भी सोचा कि अपने दम पर फिल्में हासिल करना है। पापा से हमेशा अपने पैरों पर खुद खड़े होने की प्रेरणा मिली।'
एक इंटरव्यू में रवीना ने बताया, 'चाहे मेरी निजी जिंदगी में या करियर का सबसे बुरा दौर चल रहा हो। मैंने पापा से सीखा है कि ईमानदारी, विनम्रता, धैर्य और आत्मबल से बड़ी से बड़ी परेशानी का मुकाबला किया जा सकता है। मुझे याद है एक बार पापा मेरी फिल्म के सेट पर आए और एक बात कही। उन्होंने कहा कि एक बच्चा जब चलना सीखता है तो बहुत बार गिरता है, लेकिन वह पसर कर बैठ नगीं जाता बल्कि वह उठता है, अपने आप को समेटता है और छोटे-छोटे कदम तब तक लेता है जब वह ठीक से चलना नहीं सीख लेता। जिंदगी में वैसे ही हमें अपने आप को समेट कर चलना सीखना होगा।’ बता दें कि रवि टंडन 11 फरवरी 2022 को इस दुनिया से चले गए।

साजन की बाहों में - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर पर था रवीना को क्रश? 
रैविशिंग रवीना के अफेयर की चर्चा भले ही खिलाड़ी कुमार से रही हो, लेकिन उन्हें ऋषि कपूर पर क्रश था। 'बॉम्बे वेलवेट' के प्रमोशन के दौरान रवीना ने यह जिक्र किया था। इस फिल्म में ऋषि के बेटे रणबीर कपूर के साथ रवीना ने काम किया है। रवीना के मुताबिक रणबीर को देखते ही उन्हें ऋषि की याद आ जाती थी। 

रवीना टंडन की फिल्में - फोटो : अमर उजाला
साउथ सिनेमा में भी किया काम, टेलीविजन पर भी छाईं
  • बॉलीवुड ही नहीं टॉलीवुड में भी काम किया। उन्होंने साउथ के स्टार नागार्जुन के साथ 'अग्निसाक्षी' फिल्म की। इसके अलावा भी रवीना ने कई और तेलुगु फिल्मों में काम किया। 
  • साल 2012 में रवीना का एक और अवतार देखने को मिला, जब वह टीवी शो होस्ट करती नजर आईं। 
  • उन्होंने एक निजी चैनल के लिए 'इसी का नाम जिंदगी' है शो होस्ट किया। शो में वह सेलेब्स की जिंदगी पर रोशनी डालती थीं। 

अरण्यक - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी पर भी चलाया जादू
  • रवीना टंडन को 'अरण्यक; और 'कर्मा कॉलिंग' जैसी सीरीज में भी देखा जा चुका है। 'अरण्यक' रवीना की नेटफ्लिक्स पर आई पहली वेब सीरीज थी। 
  • फिर वे 'पटना शुक्ला' में नजर आईं। यह भी ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इसके बाद कर्मा कॉलिंग वेब सीरीज जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई।
  • साल 2024 में रवीना ओटीटी फिल्म 'घुड़चढ़ी' में संजय दत्त के साथ नजर आईं। 

रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला
'शोले' के 'सांभा' से रवीना का क्या रिश्ता?
फिल्म 'शोले' में सांबा का रोल मैकमोहन ने किया, जिनका असली नाम मोहन माखिजानी था। 'शोले' में उनके बोले गए तीन शब्द 'पूरे पचास हजार' खूब लोकप्रिय हुए। क्या आपको बता है कि रवीना टंडन के साथ उनका करीबी रिश्ता था। बहुत कम लोग जानते होंगे कि मैकमोहन अभिनेत्री रवीना टंडन के मामा थे। उन्होंने ही अभिनेत्री को बचपन में मुनमुन नाम दिया था। 

फिल्म मोहरा में अक्षय-रवीना - फोटो : साभार@imdb
कैसे बनीं 'मस्त मस्त गर्ल'?
रवीना टंडन को 'मस्त मस्त गर्ल' का टैग भी इंडस्ट्री में मिला। इसके पीछे उनकी चर्चित फिल्म 'मोहरा' का हाथ है। दरअसल, 'मोहरा' का गाना 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' खूब हिट हुआ। आज भी यह काफी पॉपुलर गाना है। इसी गाने की वजह से रवीना को 'मस्त मस्त गर्ल' कहा जाने लगा।
विज्ञापन

रवीना टंडन-राशा - फोटो : इंस्टाग्राम @ rashathadani
रवीना टंडन की पर्सनल लाइफ
रवीना टंडन की  निजी जिंदगी की बात करें तो 90 के दशक में उनका नाम कई सितारों के साथ जुड़ा। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि अक्षय कुमार के साथ उन्होंने मंदिर में सगाई तक कर ली थी, लेकिन उनका यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका था। रवीना ने शादी से पहले दो बच्चों छाया और पूजा को गोद लिया था। तब एक्ट्रेस की उम्र महज 21 साल थी। अब उनकी दोनों ही बेटियों की शादी हो चुकी हैं और उनके बच्चे भी हैं। इस हिसाब से वह अब नानी बन चुकी हैं। साल 2004 में रवीना ने अनिल थडानी नाम के डिस्ट्रीब्यूटर से शादी की थी। उनके दो बच्चे भी हैं- जिनके नाम रणबीर और राशा हैं। रवीना की बेटी राशा थडानी भी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें