रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : इंस्टाग्राम @nehasargam
अभिनय पर नसीरुद्दीन शाह की राय
रत्ना ने आगे कहा 'बहुत सारे एक्टिंग स्टूडेंट उनके पास आते हैं और कहते हैं, मैं कुछ साल कोशिश करके देखता हूं।' नसीर उनसे कहते हैं 'जाओ और अभिनय के बारे में भूल जाओ। कुछ साल कोशिश करने से तुम्हें कुछ नहीं मिलेगा।'
रत्ना के मुताबिक नसीर कहते हैं
क्या तुम कलाकार बनने के लिए हमेशा इंतजार करने को तैयार हो? क्या तुम सब कुछ सहने को तैयार हो? क्या तुम निराशाएं और दर्द सहने के लिए तैयार हो? इसलिए, जब तक तुम्हें ऐसा न लगे कि एक्टिंग न करने पर तुम मर जाओगे, तब तक इस धंधे में न आना ही बेहतर है।'
यह खबर भी पढ़ें: Aishwarya Rai: आराध्या के साथ गणपति दर्शन के लिए पहुंची ऐश्वर्या राय, फैंस को पसंद आया बेटी का ये अंदाज
नसीरुद्दीन शाह का काम
नसीरुद्दीन शाह वेनिस फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता हैं। उन्होंने यह पुरस्कार फिल्म 'पार' के लिए जीता। उन्होंने 'स्पर्श', 'पार' और 'इकबाल' में अपने अभिनय के लिए तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीते हैं।