फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Girlfriend X Review: रश्मिका मंदाना की एक्टिंग से इंप्रेस फैंस, यूजर्स बोले- ‘कहानी के स्लो पेस से निराश’

Fri, 07 Nov 2025 11:15 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna Film Girlfriend X Review: आज रश्मिका मंदाना की साउथ फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी राय जाहिर कर दी है। क्या रहा फिल्म को देखकर यूजर्स का रिएक्शन, जानिए? 

विज्ञापन
फिल्म 'गर्लफ्रेंड' में रश्मिक और धीक्षित शेट्टी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ लव स्टोरी फिल्म जरूर है लेकिन इसमें एक रिश्ते की कई परतों को खोला गया है। फिल्म में लीड रोल में दीक्षित शेट्टी और रश्मिका मंदाना हैं। फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म काे लेकर एक्स (ट्विटर) पर यूजर्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए हैं। हां, फैंस जरूर रश्मिका मंदाना की एक्टिंग से इंप्रेस नजर आए। 

विज्ञापन


फैंस को भा गई रश्मिका की एक्टिंग
फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ की कहानी से ज्यादा चर्चा रश्मिका मंदाना की एक्टिंग को लेकर हो रही है। फिल्म में वह एक ऐसी गर्लफ्रेंड के तौर पर नजर आईं जो अपने रिश्ते को लेकर डाउट में है। अपने किरदार को रश्मिका अच्छे से निभाने में कामयाब रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म गर्लफ्रेंड डिसेंट लव स्टोरी है। लेकिन रश्मिका की एक्टिंग अच्छी है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक अच्छी रोमांटिक ड्रामा, जिसे समझदारी से कहा गया। लेकिन फिल्म के स्लो पेस ने निराश किया।'

 

डायरेक्टर के एफर्ट को सराहा 
डायरेक्टर राहुल रविंद्रन के डायरेक्शन को कई सिनेमा लवर से सराहा है। एक यूजर लिखता है, 'हीरो दीक्षित और रश्मिका की एक्टिंग शानदार है। खासकर फिल्म में रश्मिका की स्क्रीन प्रेजेंस और एक्टिंग बेहतरीन थी। निर्देशन अच्छा है और कुछ सीन्स बहुत इमोशनल थे।' कई यूजर्स ने फिल्म 'गर्लफ्रेंड' को हार्ड हीटिंग ड्रामा बताया। इस तरह देखा जाए तो फिल्म काे लेकर यूजर्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए हैं। 
विज्ञापन

   

 

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें