फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूल्हे की चोट के बाद कैसा है रश्मिका मंदाना का हाल? अभिनेत्री ने दिया हेल्थ अपडेट, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

Sun, 30 Aug 2026 08:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna Health Update: फिल्म 'मैसा' की शूटिंग के दौरान बीते दिनों रश्मिका मंदाना के गंभीर चोट लगी थी। उन्होंने आज रविवार को अपनी सेहत पर अपडेट शेयर किया है। 
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रश्मिका मंदाना के बीते दिनों सेट पर चोट लगी थी। उनके कूल्हे में गंभीर चोट आई थी, जिसके चलते उन्होंने कुछ दिनों का ब्रेक लिया। एक्ट्रेस घर पर आराम करते हुए स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। चोट लगने के महीनेभर बाद एक्ट्रेस अब शूटिंग पर वापसी करने वाली हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है।

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
रश्मिका मंदाना क्या मिस करेंगी?
रश्मिका मंदाना ने आज रविवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। कैप्शन लिखते हुए रश्मिका मंदाना ने बताया कि वे अब काम पर वापसी करने जा रही हैं। मगर, उन्हें इस बात का भी अफसोस है कि वे घर पर रहना मिस करेंगी। 
चोट लगने के बाद आराम करते हुए रश्मिका ने घर पर क्वालिटी टाइम बिताया। उनकी तस्वीरों से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
आराम करते हुए घर पर बिताया खूबसूरत समय
रश्मिका मंदाना ने अपेन सोशल मीडिया पोस्ट के जिरए जल्द ही काम पर लौटने का एलान किया। उन्होंने लिखा है, 'मैं जल्दी ही काम पर लौट रही हूं। मैं निश्चित तौर पर यह सब मिस करूंगी'। रश्मिका का मतलब घर पर रहकर अपने पसंदीदा गेम खेलने, पेट डॉग के साथ समय बिताने, घर के खूबसूरत नजारों को मिस करने से है। कुछ फोटोज में रश्मिका पूजा-पाठ करती दिख रही हैं। कुछ में बगीचे का खूबसूरत नजारा दिख रहा है। इसके अलावा पजल गेम्स की झलक है। 
 
विज्ञापन

खुद पोस्ट शेयर कर दी थी चोट लगने की जानकारी
बता दें कि जुलाई आखिर में मीडिया रिपोर्ट्स में रश्मिका के चोटिल होने की खबरें सामने आई थीं। फिर 03 अगस्त को रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर चोट लगने की पु्ष्टि की थी। उन्होंने एक लंबा नोट लिखकर विस्तार से बताया था। 
अभिनेत्री ने आज रविवार को अपने काम पर लौटने की जानकारी दी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें