साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने आज शनिवार को एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फ्लाइट की उड़ानोंं के समय का जिक्र किया। अभिनेत्री ने कहा इसने उन्हें काफी परेशान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस बीच में फंसी रहती हैं कि नींद लें या ना लें। आइए जानते हैं।
रश्मिका की उड़ी नींद
रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने अपनी फ्लाइट के दौरान की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘सुबह 3:50 की उड़ानें सबसे खराब होती हैं। यह न तो सुबह होती है और न ही रात।’ इसके आगे उन्होंने कहा, ‘क्या मुझे दो घंटे सोना चाहिए, उठकर काम करना चाहिए (मैं बहुत बीमार और सुस्त महसूस करूंगी) या क्या मुझे बस जागकर कुछ काम करना चाहिए और पूरा दिन खत्म करना चाहिए (फिर भी मैं बहुत सुस्त महसूस करूंगी) और फिर सो जाना चाहिए। ये रोज़मर्रा के फैसले हैं जिन्हें लेना मेरे लिए सबसे मुश्किल होता है।’ इस पोस्ट को करते हुए एक्ट्रेस ने रोने वाला इमोजी लगाया हुआ है, जो उनके परेशान होने की स्थिति बयां कर रहा है।