पेरिस में रश्मिका मंदाना पर फैंस ने लुटाया प्यार
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस ने भी लुटाया फैंस पर प्यार
वायरल वीडियो में फैंस की दीवानगी देखकर रश्मिका ने भी उन पर प्यार लुटाया। हाथों से हार्ट साइन बनाया। वह फैंस से मिले प्यार, अपनेपन के लिए शुक्रिया कहती भी दिखीं। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स ने भी रिएक्ट किया है। हार्ट इमोजी बनाए हैं और रश्मिका को इंटरनेशनल क्रश बता दिया है।
ये खबर भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: रश्मिका ने ‘एनिमल’ की आलोचनाओं पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘फिल्म देखने के लिए मजबूर नहीं किया’
इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना
रश्मिका हाल ही में रिलीज हुई साउथ फिल्म ‘कुबेर’ में नजर आईं। इन दिनों वह एक बॉलीवुड फिल्म ‘थामा’ की शूटिंग भी कर रही हैं। इस फिल्म में वह आयुष्मान खुराना के अपोजिट नजर आएंगी। साथ ही रश्मिका एक साउथ फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ में भी नजर आएंगी, इसमें वह विजय देवरकोंडा के अपोजिट हैं। असल जिंदगी में भी उनका नाम विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जा रहा है, दोनों के डेट करने की खूब चर्चा है। कई मौकों पर दोनों को साथ भी देखा जाता है, मगर अब तक रश्मिका और विजय ने अपना रिश्ता पब्लिकली स्वीकार नहीं किया है।