भीड़ से घिरे विजय-रश्मिका
इसी जगह से विजय-रश्मिका का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल भीड़ से घिर गया है। इस बीच उनके फैंस ने एक घेरा बनाया और उन्हें उस जगह से बाहर निकाला।
शादी के एक महीने बाद मनाया जश्न
विजय-रश्मिका की ताजा झलक तब सामने आई, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की पहले महीने की सालगिरह के मौके पर प्यारी पोस्ट शेयर की। विजय ने एक अनदेखी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि हर किसी की जिंदगी में कुछ अहम मोड़ आते हैं, जिनका सामना हर किसी को करना पड़ता है।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शेयर की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
कब हुआ शादी का रिसेप्शन?
ख्याल रहे कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने निजी समारोह में शादी की थी। इसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। बाद में उन्होंने 4 मार्च को हैदराबाद में सितारों से सजी एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन पार्टी दी।
'रणबाली' में एक साथ नजर आएगा कपल
काम की बात करें तो, विजय और रश्मिका अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रणबाली' में एक-साथ नजर आने वाले हैं। यह एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।