अभिनेत्री रश्मिका मंदाना एक बार फिर डीपफेक वीडियो का शिकार हो गई हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एआई का उपयोग करके चेहरे के साथ छेड़छाड़ की हुई है। इस वीडियो में एआई की मदद से एक मॉडल के शरीर के साथ रश्मिका का चेहरा जोड़ दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रैल 2024 में कोलंबियाई मॉडल और कंटेंट क्रिएटर डेनिएला विलारियल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह स्ट्रैपलेस बिकिनी में झरने के पास पोज देती नजर आ रही हैं। कुछ दिन पहले एआई की मदद से मॉडल का चेहरा रश्मिका से बदल दिया गया और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पहले भी हो चुका है वीडियो वायरल
पिछले साल नवंबर में रश्मिका का इसी तरह का एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो को भी एआई की मदद से मॉर्फ करके बनाया गया था। पुराने वायरल वीडियो पर ब्रिटिश इनफ्लुएंसर जारा पटेल के शरीर पर रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया था। हालांकि, इस मामले में केस भी दर्ज हुआ था और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था। बता दें कि कुछ दिनों पहले अभिनेता रणवीर सिंह और आमिर खान भी डीपफेक का शिकार हो चुके हैं। बॉलीवुड के कई सितारे टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग पर नाराजगी जता चुके हैं।
बेहद कम पढ़ी लिखी हैं ये मशहूर अभिनेत्रियां
रश्मिका ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद अभी तक अभिनेत्री की ओर से इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि रश्मिका अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ में प्रमुख भूमिका में नजर आने वाली हैं। साथ ही फिल्म में फहद फासिल महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रश्मिका का वर्कफ्रंट
रश्मिका मंदाना के आगामी कार्यों की बात करें तो वह सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आएंगी। सलमान की यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।
Anees Bazmee: 'अक्षय समय को लेकर हैं पाबंद, देर से आते हैं सलमान', अनीस ने गिनाई दोनों कलाकारों की खूबियां