फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rasha Thadani: कैसा है राशा थडानी का उनके भाई-बहनों के साथ रिश्ता? कहा- पूजा दीदी और मैं…

Thu, 27 Feb 2025 11:52 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rasha Thadani: अभिनेत्री राशा थडानी ने हाल ही में अपने भाई बहनों के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनका रिश्ता नोंकझोक भरा और बहुत ही मजबूत है।
विज्ञापन
राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने हाल ही में फिल्म ‘आजाद’ से डेब्यू किया। इसके बाद से ही वह लगातार सुर्खियों में बनी हैं। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और उनके भतीजे अमन देवगन भी नजर आए हैं। फिल्म में राशा के डांस स्टेप्स को काफी पसंद किया गया। हाल ही में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में साझा किया कि उनका अपनी बहनों से कैसा रिश्ता है? 

विज्ञापन

कैसा है राशा का बहनों से रिश्ता?
राशा एक भरे-पूरे परिवार में पली-बढ़ी है। राशा ने बताया कि उनका पालन-पोषण प्यार और भाई-बहन की प्रतिद्वंद्विता से भरा हुआ था। वह अपनी बहन पूजा और छाया और अपने छोटे भाई रणबीर वर्धन के साथ बड़ी हुई हैं। फेमिना से बात करते हुए, राशा ने कहा, "छाया दीदी और रणबीर शायद थोड़े शांत हैं, लेकिन पूजा दीदी और मैं, हम उनके खिलाफ एक टीम के रूप में लड़ते और बहस करते हैं। यह पूरी तरह से पागलपन है।" राशा ने कहा कि कभी-कभार आपस में होने वाली नोंकझोक के बाद भी भाई-बहनों के बीच का रिश्ता अविश्वसनीय रूप से मजबूत है।


यह खबर भी पढ़ें: Preity Zinta: केरल कांग्रेस पर फर्जी खबर का आरोप लगाने के बाद राहुल गांधी पर केस करेंगी प्रीति जिंटा? जानें सच

विज्ञापन


21 साल की उम्र में रवीना ने लिया पूजा और छाया को गोद
अभिनेत्री ने रवीना टंडन ने साल 1995 में पूजा और छाया को गोद लिया था। तब वह सिर्फ 21 साल की थीं। बाद में साल 2004 में उन्होंने अनिल थडानी से शादी कर ली। इसके बाद राशा और रणबीर वर्धन का जन्म हुआ। राशा अक्सर अपने भाई-बहनों को लेकर मजाकिया अंदाज में बात करती हैं। 


यह खबर भी पढ़ें: Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने ठुकरा दिया टिकट और राज्यसभा सीट का ऑफर, खुद बताई वजह

राशा की बहनें क्या करती हैं?
जहां एक तरफ राशा थडानी ने फिल्मों में अपनी शुरुआत की है। वहीं, छाया ने एयर होस्टेस के रूप में अपना करियर बनाया और पूजा ने इवेंट मैनेजमेंट में कदम रखा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें