ऐश की भाभी श्रीमा ने शेयर की तस्वीर
ऐश्वर्या राय ने भाई-बहन के प्यार का त्योहार अपने मायके में सेलिब्रेट किया। अभिनेत्री की भाभी श्रीमा राय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है। तस्वीर में ऐश्वर्या, उनके भाई-भाभी, मां और भतीजों के अलावा आराध्या बच्चन भी नजर आ रही हैं।
भाई-भाभी के साथ ऐश्वर्या
- फोटो : इंस्टाग्राम
सादगी भरे अंदाज में दिखीं ऐश्वर्या
श्रीमा राय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो साझा किया है। ऐश्वर्या बेहद सादगीभरे अंदाज में व्हाइट एथनिक सूट में दिख रही हैं। उन्होंने खुले बालों के साथ अपना लुक कंपलीट किया है। ऐश्वर्या के भाई आदित्य ऑफ व्हाइट कॉलर टी-शर्ट और ब्लू चेक ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या अपने भाई के साथ पोज देती दिख रही हैं।
आराध्या अपनी नानी और ममेरे भाई के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
आराध्या के हेयरस्टाइल ने खींचा ध्यान
तस्वीर में ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या ने अपने नए हेयरस्टाइल से फैंस का ध्यान खींचा है। व्हाइट टॉप और ब्लू डैनिम जींस में वे अपनी नानी के साथ पोज देती दिख रही हैं। नानी हाउस पहुंचकर आराध्या के चेहरे पर अलग ही खुशी नजर आ रही है। ग्रीन सूट में आराध्या की मामी श्रीमा राय हैं। उनके अलावा आराध्या के ममेरे भाई भी पोज देते दिख रहे हैं।
कौन हैं ऐश्वर्या की भाभी श्रीमा राय?
श्रीमा राय एक चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, ब्यूटी-लाइफस्टाइल ब्लॉगर और कंटेंट क्रिएटर हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।