फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rapper Arrested: हॉलीवुड रैपर सोल्जा बॉय गिरफ्तार, अवैध रूप से हथियार रखने का आरोप; पहले भी हो चुकी जेल

Tue, 05 Aug 2025 02:12 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rapper Soulja Boy Arrested: अमेरिका के रैपर सोल्जा बॉय को गिरफ्तार कर लिया गया है। रैपर को एक ट्रैफिक सिग्नल पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा। उन पर अवैध रूप से हथियार रखने का आरोप लगा है। 
विज्ञापन
रैपर सोल्जा बॉय - फोटो : IMDb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मशहूर रैपर और गीतकार सोल्जा बॉय को लॉस एंजेलिस के वेस्ट हॉलीवुड में एक ट्रैफिक सिग्नल पर चेकिंग के दौरान हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। ये घटना 3 अगस्त की सुबह लगभग 2:30 बजे हुई, जब पुलिस ने मेलरोस एवेन्यू और जेनिसी एवेन्यू के चौराहे पर एक कार को रोक लिया। इस कार में सोल्जा बॉय एक शख्स के साथ मौजूद थे और उन्हें अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस की गिरफ्त में रैपर सोल्जा
लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग के मुताबिक, सोल्जा बॉय पहले से ही एक दोषी अपराधी हैं, इसलिए उनके पास हथियार रखना गैरकानूनी था। गिरफ्तार के बाद उन्हें लॉस एंजेलिस के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बुक किया गया। फिलहाल ये साफ नहीं है कि उन्हें रिहा किया गया है या वो अभी भी हिरासत में हैं।
 


पहले भी जेल जा चुके रैपर
ये पहली बार नहीं है जब सोल्जा बॉय को हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया हो। 2019 में भी उन्होंने आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद रखने के जुर्म में तीन महीने से ज्यादा समय जेल में बिताया था। उस समय उन्हें प्रोबेशन उल्लंघन के कारण सजा हुई थी।
विज्ञापन


यौन उत्पीड़न के भी लगे आरोप
सोल्जा बॉय की गिरफ्तारी उस समय हुई है जब वो हाल ही में एक गंभीर कानूनी विवाद में उलझे थे। पिछले कुछ महीनों में एक पूर्व असिस्टेंट ने उन पर शारीरिक हमले, यौन उत्पीड़न, लिंग आधारित हिंसा, मानसिक आघात पहुंचाने और सैलरी न देने के आरोप लगाए थे। इस मामले में अप्रैल में कैलिफोर्निया की एक जूरी ने सोलजा बॉय के खिलाफ फैसला सुनाते हुए पीड़िता को 40 लाख अमेरिकी डॉलर का मुआवजा दिया था।

ये भी खबरें: Hansika Motwani: क्या वाकई पति सोहेल से तलाक ले रही हैं हंसिका मोटवानी, शादी की तस्वीरें और वीडियो किए डिलीट

सोलजा बॉय के वकील रिक्की इवी ने उस फैसले की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि ये एक गलतफहमी का मामला है और वो अपील के जरिए इस फैसले को चुनौती देंगे। वहीं सोल्जा बॉय के प्रवक्ता ने भी इस मामले में आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि सोल्जा कभी भी किसी महिला के प्रति हिंसक नहीं होंगे।

सोल्जा बॉय का म्यूजिक
सोल्जा अपने हिट गाने 'टर्न माई स्वैग ऑन' के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने अपने करियर में कई विवादों का सामना किया है। उनकी नई गिरफ्तारी ने एक बार फिर से उनके फैंस और मीडिया का ध्यान उनकी ओर खींचा है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में अगली कानूनी कार्रवाई क्या होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें