फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 20: क्या 'कॉकरोच जनता पार्टी' पर निशाना साधने वाला यह रैपर बनेगा सलमान के शो का हिस्सा? जानिए डिटेल

Tue, 16 Jun 2026 10:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Show Bigg Boss 20: चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इसी के साथ प्रतिभागियों के नामों को लेकर भी चर्चा हो रही है। इस बीच एक और नाम सुर्खियों में हैं, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि वह शो में नजर आ सकता है।
विज्ञापन
सेंटी शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@santy_sharma_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'बिग बॉस' दर्शकों का ऑलटाइम फेवरेट हैं। प्रतिभागियों के बीच होने वाले लड़ाई-झगड़े, टास्क और ड्रामा...,सबकुछ पसंद किया जाता है। सलमान खान होस्टेड शो के अगले सीजन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए सीजन की शूटिंग सितंबर से हो सकती है। इस बीच प्रतिभागियों के नामों को लेकर भी कयास लगने लगे हैं।

विज्ञापन

शो की शूटिंग कब से शुरू होने की संभावना?
इस शो के मेकर्स नए प्रतियोगियों को चुनने के लिए ऑडिशन शुरू करने वाले हैं। इस बार कुछ पुराने मशहूर प्रतियोगी भी दोबारा घर में एंट्री ले सकते हैं। वैरायटी इंडिया के अनुसार, इस शो की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सलमान 21 सितंबर से इस नए सीजन की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। हालांकि, शो की शूटिंग आदि को लेकर अभी कोई आधिकारिक तौर पर जानकारी सामने नहीं आई है।

सेंटी शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@santy_sharma_official
क्यों हुई रैपर के नाम की चर्चा?
शो में जिन प्रतिभागियों के नामों की चर्चा हो रही है, उनमें सेंटी शर्मा का नाम भी शामिल है। बता दें कि सेंटी शर्मा रैपर हैं। बीते दिनों वे 'कॉकरोच जनता पार्टी' पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया को लेकर सुर्खियों में रहे थे। पिछले कुछ महीनों में जिस कदर उनकी लोकप्रियता बढ़ी है और सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या में इजाफा हुआ है, उसे देखकर ऐसे कयास लग रहे हैं कि वे सलमान खान के रियलिटी शो में नजर आ सकते हैं। 

सेंटी शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@santy_sharma_official
इन सेलेब्स का नाम चर्चा में
हालांकि, सेंटी शर्मा की शो में एंट्री को लेकर बिग बॉस या उनके प्रोड्यूसर्स की तरफ से कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। अलग-अलग ऑनलाइन कम्युनिटीज में शो के संदर्भ में सेंटी शर्मा का नाम बार-बार लिए जाने की वजह से इन चर्चाओं को देखने वाले कई लोगों का मानना है कि वे भी इस सीजन के प्रतिभागियों में से एक हो सकते हैं। हालांकि, यह सिर्फ अटकलें हैं। इन पर अभी कोई पक्की मुहर नहीं लगी है। सेंटी के अलावा 20वें सीजन के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले नामों में फैसल शेख (मिस्टर फैसू), ऋधिमा गुप्ता, अंजलि अरोड़ा, जन्नत जुबैर, आवेज दरबार और उर्फी जावेद भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कौन हैं रैपर सेंटी शर्मा?
बता दें कि सेंटी शर्मा रैपर और म्यूजिक आर्टिस्ट हैं। उन्होंने सीजेपी की आलोचना की थी और लोगों से किसी भी आंदोलन में सोच समझकर हिस्सा लेने की गुजारिश की थी। अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कर लिखा था, 'कॉकरोच जनता पार्टी' किसी गंभीर आंदोलन से ज्यादा इंटरनेट ड्रामा लगती है। आजकल, बहुत से लोग ऐसे अभियानों को चलाने वाले लोगों के बैकग्राउंड की जांच किए बिना ट्रेंड्स को फॉलो करते हैं'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें