फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rapper Raja Kumari: भारतीय मूल की सिंगर राजा कुमारी को मिला अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड, बोलीं- अभी और काम करना है

Tue, 27 May 2025 08:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rapper Raja Kumari win American Music Award: सिंगर रैपर राजा कुमारी को अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पाने वाली वे भारतीय मूल की पहली सिंगर हैं।
विज्ञापन
सिंगर रैपर राजा कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल की गायिका-गीतकार और रैपर राजा कुमारी ने आज मंगलवार को अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड (एएमए) जीता। उन्हें सोमवार रात लॉस एंजिल्स में आयोजित 51वें एएमए में ‘आर्केन लीग ऑफ लीजेंड्स: सीजन 2’ के लिए नामांकित किया गया था। एएमए अवॉर्ड पाने वाली राजा कुमारी भारतीय मूल की पहली गायिका हैं।

विज्ञापन

इस कैटेगरी में मिला था नामांकन
न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए गए एक इंटरव्यू में राजा कुमारी ने कहा कि वह एएमए के लिए नामांकित होने वाली भारतीय मूल की पहली संगीतकार हैं। राजा कुमारी, यूके हिप-हॉप कलाकार स्टेफलॉन डॉन और डोमिनिकन-ब्राजीलियन कलाकार जरीना डी मार्को के सहयोग से बनी ‘आर्केन लीग ऑफ लीजेंड्स’ की ‘रेनेगेड (वी नेवर रन)’ को पसंदीदा साउंडट्रैक कैटेगरी के तहत नामांकित किया गया था।

सोचा नहीं था कि इतना बड़ा हिट होगा गाना
राजा कुमारी ने कहा कि यह गाना उनके लिए बेहद खास है। उन्हें इस गाने के लिए इसलिए एप्रोच किया गया, क्योंकि फिल्म में उनका किरदार भारतीय है। राजा कुमारी ने कहा, 'आर्केन टीम ने मेरे बारे में सुना था कि मैं अपनी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती हूं और एक महिला के रूप में शानदार म्यूजिक देने में योग्य हूं'। राजा ने आगे कहा कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि यह गाना इतना बड़ा हिट होगा।

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया ने राशा थडानी के साथ शेयर कीं तस्वीरें, लिखा दिलचस्प नोट

 
विज्ञापन

बोलीं- 'अभी आगे बढ़ना है'
राजा कुमारी ने कहा, 'यह गाना स्पॉटिफाई पर 'वायरल 50' चार्ट पर दुनिया में टॉप 10 में पहुंच गया। यह कुछ ऐसा था जो अचानक से सामने आया। मैंने बस एक फिल्म के लिए एक गाना बनाया था। मुझे इससे बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं थीं। इस गाने ने लोगों पर बहुत असर किया'। रैपर ने कहा कि एएमए नामांकन ऐसे समय में मिला है, जब वह यह मानने लगी थी कि शायद किसी को बड़ा बनने के लिए एक जेनर पर फोकस करना होगा। राजा कुमारी ने कहा, 'मैं हमेशा एक ग्लोबल आर्टिस्ट रही हूं। इसलिए एएमए पुरस्कार यह याद दिलाता है कि मुझे अभी बहुत काम करना बाकी है। अभी बहुत आगे बढ़ना है'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें