बार्कर के साथ कई ट्रैक पर किया काम
पुअरस्टेसी की मौत का कारण अभी पता नहीं चला है। पाम बीच के रहने वाले पुअरस्टेसी ने दो स्टूडियो एल्बम और दो एपी रिलीज किए। इससे उन्हें अच्छा फैन बेस मिला।
उन्होंने और बार्कर ने कई ट्रैक पर साथ काम किया, जिनमें 'चूज लाइफ', 'नथिंग लेफ्ट', और 'हिल्स हैव आइज' शामिल हैं। पुअरस्टेसी ने सिंगर-रैपर इयान डायर के साथ भी टीम बनाई और ग्रैमी-नॉमिनेटेड 'बिल एंड टेड फेस द म्यूजिक' साउंडट्रैक में भी दिखे।
फैन और कलाकार निधन से हुए दुखी
पुअरस्टेसी के निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने भावुक पोस्ट लिखी। कई लोगों ने उन्हें ऐसा कलाकार बताया जिसने अपनी रचनाओं से उनकी जिंदगी को प्रभावित किया। साथी संगीतकारों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कई कलाकारों ने कहा कि उनकी कला अक्सर मानसिक स्वास्थ्य संघर्षों को दर्शाती थी, जो आज की पीढ़ी के साथ जुड़ती है।