फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranya Rao Gold Smuggling Case: रान्या राव को राहत नहीं, अभिनेत्री की जमानत याचिका पर सुनवाई 14 मार्च तक टली

Wed, 12 Mar 2025 06:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranya Rao Gold Smuggling Case: सोने की तस्करी मामले में कन्नड़ अदाकारा रान्या राव को राहत नहीं मिली है। मामले में उनकी जमानत याचिका टल गई है।
विज्ञापन
रान्या राव - फोटो : फेसबुक- Ranya Rao
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोना तस्करी मामले में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव की जमानत याचिका पर सुनवाई 14 मार्च तक स्थगित कर दी गई है। बंगलूरू की आर्थिक अपराध अदालत में रान्या की याचिका टल गई है। याचिका पर आदेश 14 मार्च तक सुरक्षित रखा गया।

विज्ञापन


Ranya Rao: रान्या राव ने दुबई में खरीदा करोड़ों का सोना, जेनेवा जाने की कही बात, लेकिन आ गईं भारत

होली तक टली जमानत याचिका पर सुनवाई
कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव सोने की तस्करी करने के आरोप में न्यायकि हिरासत में हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक रान्या की जामनत याचिका पर बंगलूरू की आर्थिक अपराध अदालत में सुनवाई टल गई है।
 

14 दिन की न्यायिक हिरासत में रान्या
सोना तस्करी मामले में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। हिरासत में उसने पूछताछ की जा रही है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बताया है कि रान्या राव ने साल 2024 के नवंबर और दिसंबर में दो बार सोना खरीदा। इसके बाद उन्होंने कस्टम डिपार्टमेंट से बताया कि वह स्विटजरलैंड के जेनेवा जा रही हैं लेकिन, उनकी यात्राओं के ब्यौरे से पता चला कि उन्होंने भारत का सफर किया।

Ranya Rao: रान्या राव ही नहीं, शिल्पा और तब्बू समेत ये बॉलीवुड सितारे भी कानूनी दांव-पेंच में फंसे, जानें केस
विज्ञापन

रान्या ने की 4.83 करोड़ की सीमा शुल्क की चोरी
सीएनएन-न्यूज18 ने डीआरआई के हवाले से लिखा है कि राव ने पिछले साल 13 नवंबर और 20 दिसंबर को दुबई में सोना खरीदा और बताया कि वह जेनेवा जा रही थीं। लेकिन वह भारत आ गईं। गिरफ्तार होने से पहले राव ने ये भी कुबूल किया कि उन्होंने दुबई से भारत आने से पहले दो बार सोना खरीदा। डीआरआई अधिकारियों का मानना है कि राव ने करीब 4.83 करोड़ रुपये की सीमा शुल्क चोरी की है। डीआरआई को दिए अपने पहले बयान में रान्या ने कुबूल किया कि उनके कब्जे से 17 सोने के टुकड़े बरामद हुए। रान्या ने ये भी कुबूल किया कि उन्होंने न सिर्फ दुबई की यात्रा की बल्कि उन्होंने यूरोप, अमेरिका और मध्य पूर्व देशों का सफर किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें