फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranya Rao: कई बार मारे थप्पड़ और खाना नहीं दिया, रान्या राव का डीआरआई पर बड़ा इल्जाम

Sat, 15 Mar 2025 02:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranya Rao: कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। उन्होंने इल्जाम लगाया है कि उन्हें हिरासत में यातना दी जा रही है। उन्होंने अपने आपको बेगुनाह बताया है।
विज्ञापन
रान्या राव - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को हाल ही में सोना तस्करी मामले में बेंगलुरू एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। अब उन्होंने इल्जाम लगाया है कि राजस्व खुफिया निदेशालय के अफसर ने उन्हें कई बार थप्पड़ मारे, खाना नहीं दिया और उनसे सादे कागज पर दस्तखत करने को कहा। अतिरिक्त महानिदेशक को लिखे एक खत में रान्या राव ने कहा कि वह निर्दोश हैं और उन्हें गलत केस में फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन

कई पेजों पर दस्तखत करने का बनाया दबाव
रान्या के मुताबिक कई बार कहने के बावजूद उन्होंने सादे कागजों पर दस्तखत नहीं किए। रान्या के मुताबिक डीआईआई के अफसरों ने उनके सामने 50-60 टाइप हुए पेज रखे और उन पर दस्तखत करने का दबाव डाला। इसके अलावा 40 सादे पेज पर दस्तखत करने का दबाव डाला। रान्या ने कहा कि 'मेरी गिरफ्तारी से लेकर मुझे अदालत में पेश किए जाने तक मुझे मारा-पीटा गया। उस अफसर को मैं पहचान सकता हूं जिसने मुझे 10-15 थप्पड़ मारे। बार-बार यातना दिए जाने के बावजूद मैंने उन कागजों पर दस्तखत नहीं किए जो उन्होंने तैयार किए थे।'
Gold Smuggling: तस्करी मामले में रान्या राव की जमानत याचिका खारिज; सहयोगी राजू को 15 दिन की न्यायिक हिरासत
 

रान्या राव ने कबूली थी सोना मिलने की बात
इससे पहले डीआरआई को दिए अपने पहले बयान में रान्या ने कुबूल किया कि उनके कब्जे से 17 सोने के टुकड़े बरामद हुए थे। रान्या राव ने ये भी कुबूल किया कि उन्होंने न सिर्फ दुबई की यात्रा की बल्कि उन्होंने यूरोप, अमेरिका और मध्य पूर्व देशों का सफर किया। इसके बाद रान्या ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।
Ranya Rao: रान्या राव ही नहीं, शिल्पा और तब्बू समेत ये बॉलीवुड सितारे भी कानूनी दांव-पेंच में फंसे, जानें केस
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
अभिनेत्री कर्नाटक राज्य आवास निगम के पुलिस महानिदेशक रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। अभिनेत्री को डीआरआई ने बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया। उनके पास से 12.56 करोड़ रुपये का सोना बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद डीआरआई अधिकारियों ने बेंगलुरु स्थित उनके घर पर भी छापा मारा। वहां से उन्हें करोड़ों रुपये का सोना और नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें