फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर से पहले इन सितारों ने बीच राह में छोड़ीं फिल्में; बात पक्की होने के बाद क्यों हाथ से निकले प्रोजेक्ट?

Tue, 26 May 2026 08:08 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebs Exit From Movies: फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' को छोड़ने को लेकर रणवीर सिंह सुर्खियों में हैं। रणवीर कोई पहले स्टार नहीं है, जिन्होंने बीच में फिल्म छोड़ी। इससे पहले भी कई सितारों के फिल्मों से अचानक एग्जिट होने पर कई बार कंट्रोवर्सी हुई। जानिए
विज्ञापन
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म जगत में कुछ कहानियां कैमरे से नहीं, किस्मत से लिखी जाती हैं। स्क्रिप्ट वही रहती है, लेकिन किरदार बदल जाते हैं। जिस चेहरे को हम पोस्टर पर देखने वाले होते हैं, वो कहीं इतिहास के पन्नों में पीछे छूट जाता है और उसकी जगह कोई दूसरा उस फ्रेम में आज जाता है। कई बार ऐसा मेकर्स की मर्जी से होता है तो कई बार सितारे ही प्रोजेक्ट से किनारा कर लेते हैं। इन दिनों रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन 3' छोड़ देने पर विवाद छिड़ गया है।  फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने उनके खिलाफ नॉन-कॉपरेशन  नोटिस जारी किया है। इस बीच जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्होंने आखिर वक्त में फिल्म बीच में छोड़ दी या उन्हें फिल्म से हटा दिया। 

विज्ञापन

रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह
फिल्म- 'डॉन 3' 

रणवीर सिंह के 'डॉन-3' छोड़ने की खबर से बॉलीवुड गलियारों में हलचल मच गई है। हर कोई जानना चाहता था कि ऐसा क्यों हुआ है? रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने के ठोस वजह तो सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह और मेकर्स के बीच स्क्रिप्ट को लेकर मतभेद थे। इसी वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया। 

ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : x
ऐश्नर्या राय बच्चन 
फिल्म- 'चलते चलते'

फिल्म 'चलते चलते' में पहले एश्नर्या राय को लिया गया था। उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी, लेकिन बाद में उन्हें  हटाकर रानी मुखर्जी को लिया गया। उन दिनों ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता काफी विवादों में था। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान कई बार फिल्म के सेट पर आ जाते थे और शूटिंग के दौरान हंगामा करते। इससे फिल्म की शूटिंग और प्रोडक्शन में दिक्कतें आने लगीं। बाद में निर्माताओं और शाहरुख खान ने मिलकर ऐश्वर्या को फिल्म से हटाने का फैसला लिया।

प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा
फिल्म- 'भारत'

सलमान खान की फिल्म 'भारत' में पहले कैटरीना कैफ की जगह प्रियंका चोपड़ा को लिया गया था, लेकिन शूटिंग शुरू होने से दस दिन पहले उन्होंने फिल्म को छोड़ने का फैसला लिया। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर  ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि प्रियंका ने बहुत खास वजह से फिल्म को छोड़ा है और बाद में उनकी शादी की खबरें आई। सलमान ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि प्रियंका ने शादी और एक बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की वजह से फिल्म से बाहर होने का फैसला लिया था। 

आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
फिल्म- 'राब्ता'

फिल्म 'राब्ता' के लिए आलिया भट्ट मेकर्स की पहली पसंद थीं, लेकिन आलिया ने फिल्म से दूरी बना लीं। उन्होंने फिल्म से दूरी डेट्स और दूसरे प्रोजेक्ट्स के कारण बनाईं थी। उस समय आलिया के पास कई बड़ी फिल्में थीं, जैसे 'उड़ता पंजाब', 'शानदार', 'कपूर एंड संस' आदि। उन्होंने करण की फिल्मों को प्राथमिकता दी। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आलिया और लव स्टोरी फिल्म नहीं करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने 'राब्ता' से दूरी बनी ली। बाद में उनकी जगह कृति सेनन को लिया गया । 

करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर 
फिल्म- 'कहो ना प्यार है' 

ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म 'कहो न प्यार है' में पहले करीना कपूर को कास्ट किया गया था। उन्होंने फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग भी कर ली थी, लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म को छोड़ दिया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि करीना की मां बबीता कपूर चाहती थीं कि उनकी बेटी का डेब्यू किसी बड़े और स्थापित एक्टर के बेटे के साथ नहीं, बल्कि ऐसे प्रोजेक्ट्स से हो जहां सारा फोकस सिर्फ करीना पर हो। बाद में करीना ने फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपना डेब्यू किया और उनकी जगह अमीषा पटेल को फिल्म में लिया गया। 
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन
फिल्म- 'दोस्ताना 2' 

फिल्म 'दोस्ताना' का दूसरा पार्ट बन रहा था। फिल्म में कार्तिक आर्यन, जान्हवी कपूर और लक्ष्य ललवानी को लिया गया। कार्तिक ने जान्हवी के साथ शूटिंग भी शुरू कर दी थी, लेकिन विवाद तब शुरू हुआ, जब एक दिन धर्मा प्रोडक्शन ने  बताया कि फिल्म की कास्ट पर दोबारा विचार किया जा रहा है। इसके बाद कार्तिक आर्यन  और करण जौहर के  बीच अनबन की खबरें तेजी से फैलने लगीं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि क्रिएटिव मतभेद और कथित तौर पर अनप्रोफेशनल व्यवहार की वजह से कार्तिक को फिल्म से बाहर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें