फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar First Look: ‘घायल हूं..इसलिए घातक हूं’, रणवीर की धुरंधर का फर्स्ट लुक रिलीज, अक्षय-संजय ने चौंकाया

Sun, 06 Jul 2025 12:35 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Singh Dhurandhar First Look: फैंस का इंतजार खत्म हुआ है। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ की पहली झलक सामने आ गई है। जिसके बाद फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
रणवीर सिंह - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के एनर्जी स्टार माने जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर रणवीर ने अपने फैंस के लिए एक बड़ा गिफ्ट दिया है। रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक आज रिलीज कर दिया गया है। ये रणवीर सिंह के फैन्स के लिए एक बड़ा तोहफा है। फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह दमदार अंदाज में नजर आए हैं। उनके लुक से लेकर उनका एक्शन तक काफी धांसू लग रहा है। फर्स्ट लुक के सामने आने के बाद फैंस रणवीर की इस फिल्म के लिए और भी उत्साहित हो गए हैं।

विज्ञापन

 


टीजर में दिखी फिल्म की बाकी कास्ट की झलक
2 मिनट 39 सेकंड के इस फर्स्ट लुक वीडियो की शुरुआत आर माधवन के वॉइस ओवर से होती है। इस वीडियो में पता चलता है कि फिल्म की कहानी एक सीक्रेट मिशन की कहानी है। जिसमें संभवत: रणवीर सिंह एक सीक्रेट एजेंट के किरदार में नजर आ रहे हैं। इसमें फिल्म की बाकी कास्ट भी नजर आई है। जिसमें आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल के भी लुक नजर आए हैं। 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

अक्षय खन्ना, आर माधवन और संजय दत्त - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

माधवन और अक्षय खन्ना ने किया प्रभावित
फर्स्ट लुक वीडियो में रणवीर सिंह के दमदार अंदाज के अलावा अगर किसी ने अपने लुक से चौंकाया है, तो वो आर माधवन का लुक है। टीजर में माधवन को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। वो कोट-पैंट पहने और गंजे लुक में नजर आ रहे हैं। उनका लुक काफी हद तक एनएसए अजीत डोभाल के लुक से मिलता हुआ लगता है। इसके अलावा अक्षय खन्ना का लुक भी काफी दमदार लगा है। 'छावा' में औरंगजेब के बाद अक्षय खन्ना एक बार फिर अपने लुक में काफी प्रभावित कर रहे हैं।

विज्ञापन

अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

नजर आएगी बड़ी स्टारकास्ट
‘धुरंधर’ में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा फिल्म में और भी कई सारे एक्टर्स नजर आएंगे।

शूटिंग से सामने आए थे रणवीर के कई वीडियो
‘धुरंधर’ को लेकर रणवीर पिछले काफी वक्त से चर्चाओं में बने हुए हैं। शूटिंग से उनके कई वीडियो भी सामने आए थे। जिनमें रणवीर सिंह बड़े बालों और तगड़ी बॉडी वाले लुक में दिखे थे। इन वीडियो के सामने आने के बाद से ही फैंस रणवीर के इस लुक के लिए काफी उत्साहित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें