फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakshas Shelved: बंद हो गई रणवीर सिंह की 300 करोड़ बजट की फिल्म ‘राक्षस’, दोनों एक साथ बोले, अभी सही समय नहीं

Thu, 30 May 2024 12:15 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणवीर सिंह, प्रशांत वर्मा और मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "हाल ही में, ऐसी अफवाहें उड़ रही थीं कि फिल्म राक्षस, जिसे प्रशांत वर्मा द्वारा निर्देशित किया जा रहा था और जिसमें पावर हाउस रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
1 of 5
प्रशांत वर्मा, रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
अभिनेता रणवीर सिंह की साउथ सिनेमा के चर्चित निर्देशक प्रशांत वर्मा के साथ प्रस्तावित मेगा बजट फिल्म ‘राक्षस’ अनिश्चिकाल के लिए स्थगित हो गई है। रणवीर और प्रशांत ने इस बारे में साझा बयान भी जारी किया है। फिल्म के निर्माता मैत्री मूवी मेकर्स थे, जिनकी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले ‘ब्रह्मराक्षस’ और फिर ‘राक्षस’ के नाम से बननी शुरू हुई निर्देशक प्रशांत वर्मा की इस फिल्म को लेकर हाल के दिनों में चर्चाओं का बाजार बहुत गरम रहा है। रणवीर सिंह ने प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘हनुमान’ की रिलीज के बाद खुद प्रशांत के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। और, दोनों ने लंबे समय तक इस कहानी पर चर्चा के बाद इसकी पटकथा भी तय कर ली थी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रशांत वर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म के प्रोमो और एनाउसमेंट वीडियो की हैदराबाद में शूटिंग के दौरान ही रणवीर और प्रशांत के बीच कुछ तो ऐसा हुआ जिसके बाद रणवीर के फिल्म छोड़ देने की खबरें मुंबई से और 300 करोड़ के बजट की फिल्म को रणवीर की हालिया रिलीज फिल्मों के हिसाब से सही ओपनिंग न मिलने की आशंकाओं की चर्चाएं हैदराबाद से आनी शुरू हुईं। बताया गया कि रणवीर और प्रशांत के बीच रचनात्मक मतभेद हो गए हैं। हालांकि, हैदराबाद में हुई शूटिंग के बाद रणवीर का सेट पर तेलुगु में बोला गया संवाद भी लोगों के बीच साझा हो चुका है।

4 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब इस बारे में रणवीर सिंह ने पहली कोई आधिकारिक बयान जारी किया है। उनकी टीम की तरफ से मिले इस बयान के मुताबिक रणवीर ने कहा है, "प्रशांत एक बहुत खास टेलेंट हैं। हमने मिलकर एक फिल्म के आइडिया को साथ में एक्सप्लोर किया। उम्मीद है, फ्यूचर में हम किसी एक्साइटिंग काम के लिए साथ काम करेंगे।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर सिंह, प्रशांत वर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, इसी बयान के साथ फिल्म के निर्देशक प्रशांत वर्मा का भी एक बयान जारी किया गया है। इस बयान के मुताबिक प्रशांत कहते हैं, "रणवीर जैसी ऊर्जा और प्रतिभा मिलना मुश्किल है। हम फ्यूचर में जल्द ही अपनी फोर्सेज को एक साथ लाएंगे।" फिल्म में बतौर निर्माता आने के लिए साउथ की मशहूर फिल्म निर्माण कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स ने हां की थी और बताते हैं कि फिल्म की शुरूआत में सारे लोग इस फिल्म को लेकर खासे उत्साहित भी थे। फिल्म के निर्माता, निर्देशक और अभिनेता ने भविष्य में साथ काम करने की उम्मीदें कायम रखी हैं और कहा है कि इस फिल्म को बनाने का ये अभी सही समय नहीं है।

Janhvi Kapoor: खोखले अस्तित्व में विश्वास नहीं रखती हैं जान्हवी, बोलीं- मैं अपनी आत्मा से अमीर होना चाहती हूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें