फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: सिनेमेटोग्राफर जय ओझा ने रणवीर सिंह के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले-ज्यादा मूड में..

Sun, 02 Jun 2024 04:04 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की कई फिल्में इस साल रिलीज होने वाली हैं। कई फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके रणवीर सिंह के बारें में उनकी फिल्म 'गली बॉय' के सिनेमोग्राफर ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।
 
विज्ञापन
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने नए हेयर स्टाइल तो कभी अपने अतरंगी ड्रेस की वजह से लगातार चर्चा में बने रहते हैं। रणवीर जल्द ही पिता बनने वाले हैं और इस बात की खुशी उनका हर एक फैन मना रहा है। रणवीर सिंह ने फिल्म 'गली बॉय' के लिए अपना वजन काफी कम कर लिया था। फिल्म 'गली बॉय' में रणवीर के ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ हुई थी। फिल्म 'गली बॉय' के दौरान हुई एक बात का खुलासा फिल्म के सिनेमेटोग्राफर जय ओझा ने किया है
विज्ञापन


जय ओझा का खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'गली बॉय' के दौरान रणवीर सिंह और विजय राज के बीच एक सीन को फिल्माने के बारे में रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए सिनेमेटोग्राफर जय ओझा ने कहा, ''सीन के दौरान एक अच्छे कलाकार को पता होता कि कब रुकना है। (यहां पर ओझा रणवीर सिंह की तारीफ कर रहे हैं) उस दिन रणवीर कुछ ज्यादा ही मूड में आ गए थे। लेकिन आज मुझे इतना गुस्सा आ रहा है, जब मैं वो बल्ब को देखता हूं। मुझे लगता है कि क्या कर रहा था मैं उस समय। यही तो सिनेमा है।'' इस सीन के बाद रणवीर ने ओझा से कहा, ''भाई क्या गजब आइडिया बना दिया''

2019 में रिलीज हुई फिल्म 'गली बॉय' में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्होंने मुंबई के एक स्ट्रीट रैपर की भूमिका से सभी का दिल जीत लिया था। इस अनोखे रोल में रणवीर को सभी ने पसंद किया। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट नजर आई थीं। बता दें कि सिनेमेटोग्राफर जय ओझा को रमन राघव 2.0, गली बॉय, तूफान जैसी तमाम फिल्मों और प्राइम वीडियो सीरीज 'मेड इन हेवन' में उनके काम के लिए जाना जाता है। मीडिया रिपोर्टिस के अनुसार ओझा बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की आने वाली सीरीज स्टारडम में भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sonakshi Sinha birthday: सोनाक्षी के कथित प्रेमी जहीर इकबाल ने दी जन्मदिन की बधाई, साझा की रोमांटिक तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें